दीपावली पर रोशनी से जगमगाया बुर्ज खलीफा, हिंदी और अंग्रेजी में संदेश जारी कर दी दिवाली की शुभकामनाएं

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस जगमगाते टावर का वीडियो शेयर किया गया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं आईं।

शनिवार रात दुबई के बुर्ज खलीफा ने एक खास दिवाली डिस्प्ले के साथ शहर के आसमान को रोशन कर दिया। इसमें अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में लोगों को दिवाली की बधाई दी गई। 828 मीटर ऊंचे इस मशहूर टावर पर एक संदेश दिखा, जिसमें लोगों के लिए खुशहाली, आनंद और समृद्धि की कामना की गई थी। अंत में 'हैप्पी दिवाली' लिखा हुआ आया।

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया बुर्ज खलीफा, हिंदी और अंग्रेजी में संदेश जारी कर दी दिवाली की शुभकामनाएं

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस जगमगाते टावर का वीडियो शेयर किया गया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आईं। जिसके कैप्शन में लिखा था-'रोशनी के इस त्योहार पर सभी को खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं।'

End of Feed