Ukraine Russia news : EU ने रूस पर कसी नकेल कहा-रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करेगा यूरोपीय संघ
Ukraine Russia news update: यूक्रेन में रूस के सैन्य हमले के चौथे दिन जंग और तेज होती दिख रही है। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को और हथियार मुहैया कराने की बात कही है, जिससे जंग के लंबा खिंचने के आसार हैं। यूक्रेन का रूस का हमला दिन-ब-दिन भयावह होता जा रहा है। यूक्रेन के प्रमुख हवाई अडडों, सैन्य ठिकानों पर अब रूस का कब्जा है।
Ukraine Russia news updates: यूक्रेन में रूस के हमले का आज चौथा दिन है। जंग रोज तेज हो रही है और यूक्रेन को रूस के भयावह हमले का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन के प्रमुख हवाई अड्डों, सैन्य बेस, ऑयल डिपो पर अब रूस का कब्जा हो चुका है। रूसी बल यूक्रेन की राजधानी कीव में दाखिल हो चुके हैं, जहां यूक्रेनी सशस्त्र बलों की ओर से रूस का मजबूती से प्रतिरोध किया जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अलग-अलग देशों से समर्थन की गुहार लगा रहे हैं, जिसका असर भी होता दिख रहा है।
जर्मनी ने यूक्रेन को लेकर अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए उसे हथियार भेजने की बात कही है। अमेरिका ने जहां यूक्रेन को जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइल, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम यूक्रेन को भेजने का फैसला किया है, वहीं NATO पूर्वी यूरोप में अधिक सैन्य तैनाती कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की है। भारत सभी पक्षों से शांति की अपील कर रहा है। भारत की चिंता फिलहाल यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक/स्टूडेंट्स हैं। कुछ भारतीय छात्रों को स्वदेश लाया गया है, लेकिन अब भी करीब 15 हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं।
यूक्रेन की स्थिति पर आईएईए (IAEA) के महानिदेशक का स्टेटमेंट आया सामने कही ये अहम बात
IAEA के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ((IAEA) को आज सूचित किया कि मिसाइलों ने रात भर कीव में एक रेडियोधर्मी अपशिष्ट निपटान सुविधा की साइट को हिट किया लेकिन इमारत को नुकसान पहुंचाने या रेडियोधर्मी रिलीज के किसी भी संकेत की कोई रिपोर्ट नहीं थी, यूक्रेन के राज्य परमाणु नियामक निरीक्षणालय (SNRIU) ने आईएईए को बताया कि सुविधा के साथ उसके संचार - राज्य विशेष उद्यम "रेडॉन" की कीव शाखा - और साइट पर विकिरण निगरानी प्रणाली को सुबह के दौरान बहाल कर दिया गया था। एसएनआरआईयू ने कहा कि उसे जल्द ही ऑन-साइट रेडियोधर्मी निगरानी के परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। सुविधा के कर्मचारियों को रात के दौरान शरण लेने के लिए मजबूर किया गया था, लेकिन बाद में स्थिति का आकलन कर सकते थे।
यह घटना एक दिन बाद हुई जब SNRIU ने कहा कि उत्तर-पूर्वी शहर खारकिव के पास एक समान निपटान सुविधा में एक विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, वह भी बिना किसी रेडियोधर्मी रिलीज की रिपोर्ट के। ऐसी सुविधाओं में आमतौर पर अस्पतालों और उद्योगों से अप्रयुक्त रेडियोधर्मी स्रोत और अन्य निम्न-स्तरीय अपशिष्ट होते हैं। IAEA के महानिदेशक ग्रॉसी ने कहा कि "ये दो घटनाएं बहुत वास्तविक जोखिम को उजागर करती हैं कि रेडियोधर्मी सामग्री के साथ सुविधाओं को मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए संभावित गंभीर परिणामों के साथ संघर्ष के दौरान नुकसान होगा,"
"रूसी-नियंत्रित विमानों के लिए यूरोपीय संघ के हवाई क्षेत्र को बंद कर रहे हैं"
EU ने कहा- यूक्रेन के खिलाफ रूस युद्ध ने '70 लाख से अधिक लोगों' को विस्थापित किया
यूरोपीय संघ ( EU) ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस युद्ध ने '70 लाख से अधिक लोगों' को विस्थापित किया है, वहीं यूरोपीय संघ आयोग अध्यक्षा ने कहा-"रूसी-नियंत्रित विमानों के लिए यूरोपीय संघ के हवाई क्षेत्र को बंद कर रहे हैं"
यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए बेलारूस की सीमा पर जाएगा
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि 'मांगों, पूर्वशर्तों, रूस द्वारा अल्टीमेटम को एक तरफ रख दिया गया और अब वे हमें संदेश देते हैं कि वे सिर्फ बात करना चाहते हैं। इसलिए हम सीमा पर मिलने के लिए यूक्रेनी और बेलारूस के स्थान पर एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए सहमत हुए। और हम वहां यह सुनने के लिए जाते हैं कि रूस क्या कहना चाहता है।'
Ukraine Crisis पर PM ने की अहम सुरक्षा बैठक
सहायता के लिए 24x7 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी किया डेडिकेटेड ट्विटर हैंडल
रूसी राष्ट्रपति ने देश के रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख को दिया ये आदेश
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक संदेश में कहा है कि-"प्रिय साथियों, आप देखते हैं कि न केवल पश्चिमी देश आर्थिक क्षेत्र में हमारे देश के प्रति अमित्र कार्यों में लगे हुए हैं - मैं उन नाजायज प्रतिबंधों के बारे में बात कर रहा हूं जिनके बारे में हर कोई अच्छी तरह से जानता है - लेकिन नाटो के शीर्ष सदस्य देशों के अधिकारी खुद को आक्रामक होने की अनुमति देते हैं। इसलिए मैं रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख को रूसी सेना के निवारक बलों को लड़ाकू स्टैंडबाय ड्यूटी के हाई अलर्ट मोड पर स्विच करने का आदेश दे रहा हूं।" बताते हैं कि पुतिन ने परमाणु बलों को अलर्ट पर रखा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की परमाणु निगरानी एजेंसी रूस के रुख को लेकर आपात बैठक करेगी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, बोले 'रूस से बातचीत के लिए तैयार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- 'हर छात्र को वापस लाया जा रहा है'
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हंगरी और मोल्दोवा के विदेश मंत्री को किया फोन
सभी भारतीय नागरिकों/छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
खार्कीव में भीषण जंग, रूस और यूक्रेन की सेना आमने-सामने
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव में रूसी सेना दाखिल हो चुकी है, जहां यूक्रेनी सशस्त्र बलों के साथ उनकी कड़ी टक्कर हो रही है। सड़कों पर जंग छिड़ी हुई है। यूक्रेनी सेना शहर में रूसी सैनिकों से लड़ रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए आम नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। इससे पहले तक रूसी सैनिक खार्कीव के बाहरी इलाके में ही थे और उन्होंने शहर में घुसने की कोशिश नहीं की थी। लेकिन रविवार को कई रूसी वाहन खार्कीव में चक्कर लगाते दिखे, जबकि एक वाहन सड़क पर जलता भी नजर आया।
खारकीव में रूसी और यूक्रेनी सेना की आमने-सामने की लड़ाई की तस्वीरें
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 27, 2022
देखिये, युद्ध के चौथे दिन की #EXCLUSIVE तस्वीरें और डिफेंस एक्सपर्ट मेजर जनरल(रि.) एके सिवाच का विश्लेषण@Ankit_Tyagi01 #RussiaUkraineWar #UkraineRussia pic.twitter.com/Jl2bjHR5GG
यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई सलाह
यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों को संघर्ष के क्षेत्रों से बाहर निकलने और खतरे को ध्यान में रखते हुए सावधानी के साथ पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ने की सलाह दी है। इस क्रम में वहां के सुरक्षा हालात और नियमों को भी ध्यान ररखने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन रेलवे की ओर से अतिरिक्त इमरजेंसी ट्रेनें नि:शुल्क चलाई जा रही हैं, जो 'पहले आओ' के आधार पर है। ट्रेनों का शिड्यूल रेलवे स्टेशन से पता किया जा सकता है।
Ukraine Railways is additionally organising emergency trains at no cost, first come basis from Kyiv. Schedule can be found at train stations.
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 27, 2022
n diaspora is advised to move away from conflict zones to the Western region subject to security situation and the extant regulations.
रूस ने यूक्रेन के इन शहरों पर किया कब्जा
रूस और यूक्रेन बातचीत के लिए तो सहमत हैं, लेकिन बेलारूस में वार्ता को लेकर उनके बीच सहमति नहीं है। रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव में दाखिल हो चुका है, जबकि कई अन्य शहर भी अब पूरी तरह रूस के कब्जे में हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में रूसी बलों ने नोवोख्तिरका, स्मोल्यानिनोवो, स्टेनिचनो-लुहानस्को सैन्य ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया है। यूक्रेनी सैनिकों के साथ सम्मानजनक तरीके से व्यवहार किया जा रहा है। दस्तावेजों को भरने के बाद, उन्हें उनके परिवारों के पास भेज दिया जाएगा। रूस ने इस युद्ध में 223 टैंकों और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों, 28 विमानों, 39 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर्स, 86 फील्ड आर्टिलरी माउंट व मोर्टार्स और 143 विशेष सैन्य वाहनों को नष्ट किए जाने की बात भी कही है।
अमेरिका में रूसी वोदका का बहिष्कार
यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच अमेरिका में कुछ बार और शराब की दुकानों ने रूसी वोदका का बहिष्कार किया है। मिशिगन में ग्रांड रैपिड्स में बॉब्स बार के मालिक बॉब क्वे ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उन्होंने अपने बार से सोवियत ब्रांड की स्तोलिश्नाया शराब हटा दी और यूक्रेन की वेक्टर वोदका का प्रचार करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने इसके ऊपर एक लेबल लगाया है, जिस पर लिखा है, 'यूक्रेन का समर्थन करो।'
रूसी टैंकों के सामने खड़े हुए यूक्रेनी
यूक्रेन में जैसे-जैसे जंग तेज हो रही है, लोगों का गुस्सा भी रूस के खिलाफ भड़कता जा रहा है। यहां युद्ध शुरू होने के दिन से आम लोगों ने हथियार उठा लिए हैं और जान की परवाह किए बगैर अपने वतन के लिए रूस से लड़ रहे हैं। यक्रेन में आमलोग रूसी टैंकों के सामने खड़े गए और बख्तरबंद गाड़ी में आग लगा दी।
#FirstOnTNNavbharat: यक्रेन में आमजनों ने बख्तरबंद गाड़ी में आग लगाई, रूसी टैंक को कब्जे में लिया
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 27, 2022
देखिये, युद्ध के चौथे दिन की #EXCLUSIVE तस्वीरें और डिफेंस एक्सपर्ट मेजर जनरल(रि.) एके सिवाच का विश्लेषण@Ankit_Tyagi01 #RussiaUkraineWar #UkraineRussia pic.twitter.com/B4OYG7zysn
रूस-यूक्रेन वार्ता के लिए तैयार, पर इस शर्त पर खिंची तलवार
यूक्रेन में जारी जंग के चौथे दिन रविवार को रूस ने कहा कि वह यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यह वार्ता बेलारूस में होगी। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, जो पहले भी रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार होने की बात कह चुके हैं, ने दोहराया कि वह रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन यह बातचीत बेलारूस में हो, रूस की इस शर्त को मानने के लिए वह तैयार नहीं हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस पड़ोसी मुल्क बेलारूस का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमले के लिए लॉन्चपैड के तौर पर कर रहा है। उन्होंने बातचीत के लिए वारसॉ, ब्रटिसलावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकु जैसी जगहों का प्रस्ताव रखा और कहा कि यूक्रेन इनमें से कहीं भी बातचीत के लिए तैयार है।
बेलारूस में रूस से बातचीत के प्रस्ताव को यूक्रेन ने ठुकराया
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 27, 2022
देखिये, युद्ध के चौथे दिन की #EXCLUSIVE तस्वीरें और डिफेंस एक्सपर्ट मेजर जनरल(रि.) एके सिवाच का विश्लेषण@Ankit_Tyagi01 #RussiaUkraineWar #UkraineRussia pic.twitter.com/MQtrh3e02p
रूस का दावा, 'यूक्रेन के 2 बड़े शहरों को घेरा'
यूक्रेन में सैन्य हमले के चौथे दिन रविवार को रूस ने यूक्रेन के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में दो बड़े शहरों को घेरने का दावा किया है। उसका कहना है कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर खेरसॉन और दक्षिण-पूर्व में बर्दियांस्क शहर को 'पूरी तरह' घेर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव के हवाले से आई रूसी समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते 24 घंटों में खेरसॉन और बर्डियांस्क शहरों को रूसी सशस्त्र बलों द्वारा पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है।'
यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर में घुसे रूसी सैनिक
रूसी सैनिक यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव में प्रवेश कर गए हैं, जहां यूक्रेन के सैन्य बलों की ओर से मजबूती से प्रतिरोध किया जा रहा है। खार्कीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेग सिनेगुबोव ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी पुष्टि की और कहा कि शत्रु रूस के हल्के वाहन खार्कीव में दाखिल हो गए हैं। यूक्रेनी सशस्त्र बल दुश्मनों को खत्म कर रहे हैं।'
यूक्रेन संकट के बीच जारी है 'ऑपरेशन गंगा'
यूक्रेन संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षित निकासी को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। रोमानिया के बुखारेस्ट से चौथी फ्लाइट रविवार को रवाना हुई, जिसमें 198 भारतीय नागरिक सवार हैं। विदेश मंत्रीय एस जयशंकर ने इसकी जानकारी दी। संकटग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए भारत ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया है।
अंतिम समय तक लड़ते रहेंगे : जेलेंस्की
यूक्रेन में रूस के हमले के बाद भीषण जंग देखी जा रही है। लोग घरों, भूमिगत गैराजों, बंकरों में शरण लेने के लिए मजबूर हैं तो बड़ी संख्या में लोग पलायन भी कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके सैनिक हथियार नहीं डालेंगे। एक नए संदेश में उन्होंने कहा, 'हम अपने देश को आजाद कराने के लिए अंतिम समय तक लड़ते रहेंगे।' सरकार ने यहां 39 घंटे के कर्फ्यू का भी ऐलान किया है, ताकि लोग सड़कों पर नहीं निकलें।
रूस ने 4 देशों के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
यूक्रेन में जारी भीषण जंग के बीच रूस अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया से विमानों के लिए बंद करने की घोषणा की है। रूस का यह कदम पश्चिमी देशों के साथ उसके संबंधों में बढ़ते तनाव को दर्शाता है। रूस की राज्य उड्डयन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने रविवार को कहा कि रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने वाले चार देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में यह कदम उठाया गया है। इससे पहले शनिवार को रोमानिया, बुल्गारिया, पोलैंड और चेक गणराज्य के विमानों के लिए रूसी हवाई क्षेत्र को बंद करने की सूचना भी दी गई थी।
यूक्रेन में भीषण तबाही, 1.6 लाख हुए बेघर
यूक्रेन में रूसी हमले का आज चौथा दिन है, जब मुल्क के कई शहरों में जंग और तेज होती जा रही है। यूक्रेन पहले ही रूसी बमबारी में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाए जाने की बात कह चुका है, जिसके बाद से बड़ी संख्या में लोग यहां से पलायन करने लगे हैं। युद्ध के कारण पैदा हुए हालात ने लाखों लोगों को शरणार्थी बना दिया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, लगभग 1.6 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है, जबकि हजारों लोग अब भी यूक्रेन में बिना पानी-बिजली के रहने को मजबूर हैं।
रूस ने खारकीव में गैस पाइपलाइन को उड़ाया: यूक्रेन
रूसी हमले के बीच यूक्रेन ने कहा है कि रूस की सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में गैस पाइपलाइन बम धमाके से उड़ा दी है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि इससे पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों को घरों में खिड़कियां बंद रखने को कहा गया है।
YouTube का रूस के खिलाफ एक्शन
यूक्रेन में रूस के हमले के बाद उस पर हर तरफ से दबाव बनाने की रणनीति जारी है। YouTube ने अब रूस की सरकारी मीडिया RT और अन्य रूसी चैनलों के वीडियो प्ले होने के दौरान उन्हें विज्ञापन से मिलने वाली रकम पर रोक लगा दी है। रूसी चैनलों के खिलाफ इसी तरह का कदम फेसबुक ने भी उठाया है।
यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए ऑपरेशन गंगा
यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी को लेकर भारत लगातार कोशिशें जारी रखे हुए है। 250 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंच चुकी है, जबकि ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरी फ्लाइट से 240 भारतीय नागरिकों को हंगरी के बुडापेस्ट से लाया जा रहा है।
महासभा का आपात सत्र बुलाने की मांग
यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की निंदा के लिए लाया गया प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में गिर चुका है, जहां 11 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट किया, जबकि रूस ने इसे वीटो कर दिया। भारत, चीन और यूएई मतदान से अलग रहे। रूस के खिलाफ वोट करने वाले सुरक्षा परिषद के 11 सदस्यों ने अब महासभा का आपात सत्र बुलाने की बात कही है, जिसके लिए आज UNSC की बैठक होगी।
रूस के खिलाफ बड़ी आर्थिक कार्रवाई
यूक्रेन पर तेज होते रूस के हमले के बीच यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका ने एक साझा बयान में रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों को लागू करने की बात कही है। इन देशों ने अपने बयान में कहा है कि अगर यूक्रेन पर रूस का हमला नहीं रुकता है तो आने वाले कुछ दिनों में रूस के कुछ प्रमुख बैंकों को SWIFT मैसेजिंग सिस्टम से हटा दिया जाएगा।

