LIVE

No-Confidence Vote against Imran Khan: पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े

Pakistan No confidence Motion Vote Result 2022 Against PM Imran Khan News in Hindi: पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव हार गए। इस तरह उनकी कुर्सी चली गई। वे पूर्व पीएम हो गए। शहबाज शरीफ पाकिस्तान नेशनल असेंबली के नेता चुने गए। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े। अविश्वास प्रस्ताव हारने वाले इमरान खान पहले पीएम हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 10, 2022, 01:59 IST
Follow on Google News
No-Confidence Vote against Imran Khan: पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े

Pakistan no confidence motion result 2022, PM Imran Khan no confidence vote results: पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुए जिसमें वह हार गए। इससे पहले कई बार सदन का कार्यवाही स्थगित हुई। इससे पहले 3 अप्रैल को भी पाकिस्तानी संसद में इमरान के खिलाफ आविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन डिप्टी स्पीकर ने 7 मिनट के अंदर उस विपक्ष के प्रस्ताव को खरिज कर दिया था।

APR 10, 2022 01:46 IST

पाकिस्तान के लिए नई सुबह हुई- शाहबाज शरीफ

अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद पीएमएलएन के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लिए नई सुबह हुई। पाक के लिए नया दिन आने वाला है। पाक के लोगों के लिए दुआएं कबूल हुईं। जरदारी, फजलू रहमान के समर्थन के लिए धन्यवाद। इंसाफ का बोलबाला होगा। कानून का राज होगा। पाकिस्तान में इंसाफ का बोलबाला होगा। पाक के लिए नया दिन आने वाला है। पाक में संविधान और कानून दोनों स्थापित होगा। जनता के दुखों पर महरम रखेंगे। 

APR 10, 2022 01:42 IST

वेलकम टू पुराना पाकिस्तान- बिलावल भुट्टो

बिलावल भुट्टो ने कहा कि पूरे पाकिस्तान को मुबारकबाद्। पाकिस्तान ने इतिहास रचा है। वेलकम टू पुराना पाकिस्तान। जमूरियत बेहतरीन इंतकाम है। पाकिस्तान जिंदाबाद।

APR 10, 2022 01:33 IST

इमरान खान के खिलाफ हाउस अरेस्ट का वारंट जारी 

इमरान खान के खिलाफ हाउस अरेस्ट का वारंट जारी किया गया। स्पीकर ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ। उन्होंने कहा कि आज नवाज शरीफ की कमी महसूस हो रही है।

APR 10, 2022 01:26 IST

इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव हारे, गिरी सरकार

इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव हारे, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े। अविश्वाव प्रस्ताव हारने वाले इमरान खान पहले पीएम हैं। पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से पीएम बदला। 72 साल में पहली बार पाकिस्तान में ऐसा हुआ। 

APR 10, 2022 01:13 IST

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा- शाहबाज शरीफ सदन के नेता चुने गए

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने पाक संसद से टाइम्स नाउ नवभारत से कहा कि शाहबाज शरीफ सदन के नेता चुने गए। शाहबाज शरीफ का पीएम बनना तय है। अगस्त 2023 तक शाहबाज शरीफ पीएम रह सकते हैं। अगस्त में पाकिस्तान में चुनाव होंगे।

APR 10, 2022 01:00 IST

प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे संसद सत्र 

रविवार को दो बजे संसद का सत्र बुलाया गया है। प्रधानमंत्री का नाम औपचारिक तौर पर चुना जाएगा। शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं।

APR 10, 2022 00:53 IST

शाहबाज शरीफ के पीएम बनने का रास्ता साफ

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं। नवाज शरीफ ईद के बाद पाकिस्तान आ सकते हैं। पाक मीडिया के अनुसार 11 अप्रैल को नया पीएम चुना जाएगा।

APR 10, 2022 00:44 IST

इमरान खान के देश छोड़ने पर लगी रोक

इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगी। इमरान खान के मुख्य सचिव ने इस्तीफा दिया। इमरान खान को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में रखा गया।

APR 10, 2022 00:42 IST

इमरान खान ने पीएम आवास छोड़ा

पीएम खान इस्लामाबाद स्थित अपने बानी गाला स्थित आवास के लिए प्रधानमंत्री आवास से रवाना हो गए हैं। इमरान खान का नाम पाकिस्तान की एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में दर्ज होगा। खान पाकिस्तान नहीं छोड़ सकते। हामिद मीर ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र की जीत, स्वार्थ और अहंकार की हार। @ImranKhanPTI पाकिस्तान के पहले प्रधान मंत्री ने अविश्वास के माध्यम से मतदान किया। विदेशी साजिश के दावे फेक न्यूज साबित हुए। फैजल जावेद खान ने ट्वीट किया कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रधानमंत्री आवास से विदा किया। वह शालीनता से बाहर चला गया और झुका नहीं। उन्होंने पूरे देश को उठा लिया है। एक पाकिस्तानी होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं और उनके जैसा नेता पाकर धन्य हूं। इमरान खान शाह, महमूद कुरैशी और फवाद चौधरी को ईसीएल पर डालने के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में अनुरोध किया गया गया है। फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान के लिए दुखद दिन लुटेरों की वापसी एक अच्छे आदमी को घर भेजा।

APR 10, 2022 00:32 IST

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शुरू

पाकिस्तान नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शुरू हो गया है। सरदार अयाज सादिक ने स्पीकर का पद संभाला और वोटिंग करवा रहे हैं। इमरान खान की पार्टी के सांसद असेंबली से बाहर निकल गए है। इमरान खान पीएम आवास से बाहर निकल गए हैं।

APR 10, 2022 00:19 IST

स्पीकर और डिप्टी स्पीकर ने दिया इस्तीफा

वोटिंग से पहले पाक नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर और डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने इस्तीफा दे दिया है। सरदार अयाज सादिक ने स्पीकर का पद संभाला।

APR 09, 2022 23:58 IST

मैं हार नहीं मानूंगा- इमरान खान

इमरान खान ने मीडिया से कहा कि मैं हार नहीं मानूंगा। मुझे जेल हो सकती है लेकिन लड़ूंगा। आखिर तक देश के लिए लड़ूंगा। मैं एक अकेला आदमी हूं जो एक भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहा है, कभी हार नहीं मानूंगा। मुझे जेल हो सकती है, लेकिन मैं आखिरी गेंद तक अपने देश के लिए लड़ता रहूंगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्टेट टीवी को बताया।

APR 09, 2022 23:54 IST

हाई अलर्ट पर पाकिस्तान के सभी एयरपोर्ट

आधिकारियों को देश छोड़ने पर पाबंदी लगाई गई। बिना एनओसी के देश छोड़ने पर पाबंदी लगाई गई। संसद के बाहर आर्मी तैनात की गई। पाकिस्तान से सभी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी की गई। पाक मीडिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के पास कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर की। हाई अलर्ट पर पाकिस्तान हवाईअड्डे। पाक मीडिया ने कहा कि पाकिस्तान में सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी किया गया है। कोई भी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी या सरकारी अधिकारी बिना एनओसी के देश छोड़ने के लिए नहीं है। सभी अस्पतालों में भी इमरजेंसी घोषित। 

APR 09, 2022 23:24 IST

रात 12 बजे खुलेगा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा  

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने रात 12 बजे सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खोलने का फैसला किया है, क्योंकि नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने अभी तक प्रधान मंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की अनुमति नहीं दी है, पाकिस्तान के जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया।

APR 09, 2022 22:54 IST

इस्लामाबाद हाई कोर्ट खुला, पाक चुनाव आयोग भी ओपन हो रहा है

कैबिनेट ने पत्र को सार्वजनिक करने और अध्यक्ष और मुख्य चीफ जस्टिस के साथ शेयर करने का फैसला किया है। सुधार नेशनल असेंबली के सचिव और अतिरिक्त सचिव को सुप्रीम कोर्ट ने तलब किया है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष को विपक्ष का पत्र, अविश्वास प्रस्ताव पर वोट न देकर आप अदालत की अवमानना कर रहे हैं। पाक चुनाव आयोग का कार्यालय भी अब खुलने जा रहा है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट खुला।

APR 09, 2022 22:48 IST

इमरान खान इस्तीफा नहीं देंगे- पाक मीडिया

पाक मीडिया ने कहा कि इमरान खाना इस्तीफा नहीं देंगे। पीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें परवेज खट्टक, शिरीन मजारी, मुराद सईद, शफकत महमूद, शौकत तरीन और अन्य ने भाग लिया। स्पीकर ने इमरान खान से उनके आवास पर मुलाकात की। नेशनल असेंबली में पीएम का चैंबर तैयार है। इमरान खान संसद पहुंचे। थोड़ी देर में वोटिंग हो सकती है। संयुक्त विपक्षी दल के नेताओं ने एनए अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर वह रात 12 बजे तक अविश्वास प्रस्ताव का संचालन नहीं करते हैं तो वह अदालती कार्यवाही की अवमानना के लिए उत्तरदायी होंगे। पाक संसद की सुरक्षा बढ़ाई गई। सुप्रीम कोर्ट स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को तलब कर सकता है।

APR 09, 2022 22:26 IST

अविस्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान खान ने ये ट्वीट किया 

इमरान खान ने ट्वीट किया कि एनसीए, सामरिक आयोगों और सामरिक बलों को बधाई। शाहीन-आईll का सफल प्रक्षेपण किया। हमें इस परीक्षण को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों की एक पेशेवर और समर्पित टीम पर गर्व है। पाकिस्तान जिंदाबाद।


 

APR 09, 2022 22:21 IST

स्पीकर वोटिंग के लिए तैयार

अविश्वास प्रस्ताव पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय असेंबली के स्पीकर वोटिंग के लिए तैयार हो गए है। इमरान कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई।

APR 09, 2022 22:17 IST

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान न होने पर 12 बजे सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई 

एआरवाई न्यूज ने कहा कि पीएम इमरान खान और संघीय मंत्रियों ने सूत्रों का हवाला देते हुए नेशनल असेंबली (एनए) के अध्यक्ष असद कैसर को चल रहे असाधारण सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने से रोक दिया है। जियो न्यूज के अनुसार पाकिस्‍तान का सुप्रीम कोर्ट करीब 12 बजे खुल सकता है। इस पर सुनवाई हो सकती है। चीफ जस्टिस ने कोर्ट खोलने का आदेश दिया।

APR 09, 2022 22:06 IST

इमरान खान ने कैबिनेट मंत्रियों से एक हफ्ते पहले ही इस्तीफा ले लिया था- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक इमरान खान ने कैबिनेट मंत्रियों से एक हफ्ते पहले ही इस्तीफा ले लिया था। संसद सचिव ने स्पीकर को वोटिंग कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 6 के तहत वोटिंग जरूरी है।

APR 09, 2022 21:52 IST

इमरान खान के आवास पर पहुंचा हेलीकॉप्टर 

इमरान खान के आवास पर हेलीकॉप्टर पहुंचा। कैबिनेट बैठक के बीच उनके आवास पर हेलीकॉप्टर पहुंचा। 

APR 09, 2022 21:38 IST

इमरान कैबिनेट की बैठक हो रही है बैठक, दे सकते हैं इस्तीफा

इमरान कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई। इमरान मंत्रियों के साथ इस्तीफा दे सकते हैं। बैठक के बाद इस्तीफा का ऐलान कर सकते हैं।

APR 09, 2022 21:03 IST

इमरान खान को सुरक्षा देने की तैयारी, मरियम ने की गिरफ्तारी की मांग

पाकिस्तान के मुख्य सचिव ने पाक के पूर्व पीएम को सुरक्षा देने के लिए चिट्ठी लिखी। इमरान खान को सुरक्षा देने की तैयारी हो रही है। मरियम नवाज ने इमरान की गिरफ्तारी की मांग की। इमरान को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 

APR 09, 2022 20:46 IST

पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेंबली कार्यवाही रात 10 बजे तक स्थगित

पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेंबली कार्यवाही आज रात 10 बजे तक स्थगित कर दी गई है। सत्र संभावित रूप से 12 बजे (स्थानीय समय) तक जारी रहेगा, जबकि पीएम इमरान खान ने रात 9 बजे संघीय कैबिनेट की बैठक बुलाई है, पाकिस्तान के जियो न्यूज ने नेशनल असेंबली सचिवालय के सूत्रों के हवाले से बताया है।

APR 09, 2022 19:39 IST

स्पीकर ने वोटिंग कराने से किया इनकार, इमरान खान आज रात दे सकते हैं इस्तीफा-सूत्र

सूत्रों के मुताबिक स्पीकर ने वोटिंग कराने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इमरान खान को धोखा नहीं दे सकता है। उनसे 30 साल का रिश्ता है। सूत्रों के मुताबिक इमरान खान आज रात इस्तीफा दे सकते हैं। वे इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। पाक पीएम ने अपने मंत्रियों को भेजा संदेश, कहा- 'मैं संसद में वोटिंग के लिए तैयार हूं, मुझे गिरफ्तार न किया जाए। मेरे मंत्रियों को गिरफ्तार न किया जाए। इमरान चाहते हैं कि छोटी पार्टी के नेता को पीएम बनाया जाए। शाहबाज शरीफ को पीएम न बनाया जाए। इमरान को सुरक्षा डर सता रहा है। मुझ पर और परिवार को केस दर्ज न हो। इमरान ने कार्रवाई नहीं करने की शर्त रखी।

APR 09, 2022 19:11 IST

पीएम इमरान ने अविश्वास प्रस्ताव के बीच कैबिनेट का आपात सत्र बुलाया

पाक की एआरवाई न्यूज ने बताया कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विचाराधीन अविश्वास प्रस्ताव के बीच कैबिनेट का आपात सत्र बुलाया है। महत्वपूर्ण फैसलों के साथ पीएम हाउस में रात 9:00 बजे सत्र निर्धारित है।

APR 09, 2022 19:08 IST

पाकिस्तान नेशनल असेंबली रात 8 बजे तक के लिए स्थगित

पाकिस्तान नेशनल असेंबली स्थगित, रात 8 बजे से फिर शुरू होगी।
 

APR 09, 2022 18:39 IST

पीटीआई के 20 सांसदों को अयोग्य ठहराने का मामला दायर

पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने आज नेशनल असेंबली के समक्ष पीटीआई के 20 सांसदों को अयोग्य ठहराने का मामला दायर किया। मलिक आमिर डोगर मुख्य सचेतक दोपहर पीएम इमरान खान की ओर से संदर्भ प्रस्तुत किया।

APR 09, 2022 18:36 IST

पाक मंत्री फवाद चौधरी ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले अपने ट्विटर अकाउंट का बायो पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री चौधरी मंत्री में बदल दिया।

APR 09, 2022 16:37 IST

कृपया इस देश को संवैधानिक संकट में न डालें- विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि देश फैसला करेगा। भूल जाओ कि मैं पीटीआई के सदस्य के रूप में बोल रहा हूं। मैं अब एक पाकिस्तानी के रूप में बोल रहा हूं, कृपया इस देश को संवैधानिक संकट में न डालें। वे (अमेरिका) पाकिस्तान और भारत को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत को चीन की नजर से देखते हैं। पीटीआई सरकार सभी के साथ अच्छे संबंध चाहती है और रूस, चीन सहित अपनी राजनयिक पहुंच का विस्तार करना चाहती है।

APR 09, 2022 16:18 IST

बिलावल की ललकार, इमरान कहां हो?

बिलावल भूट्टो जरदारी ने कहा कि इमरान खान कोर्ट का फैसला मानें। स्पीकर कोर्ट के आदेश का पालन करें। इमरान खान संसद से आज गायब क्यों है? इमरान खान संसद से गायब है। जब तक वोटिंग नहीं तब तक बैठेंगे। पाकिस्तान साजिश का हिस्सा नहीं बने। इमरान को पता है चुनाव में हार होगी। बिलावल भुट्टो ने कहा कि असली साजिश यह है कि इमरान खान चुनाव से डरते हैं! वह साजिश कर रहा है कि वह वोट नहीं होने देगा और स्पीकर को बलि का बकरा बना देगा ताकि वह एक और दिन के लिए अपनी सीट रख सके। उन्होंने कहा कि कौन उन्हें यह असंवैधानिक सलाह दे रहा है, यह इमरान खान को वापस नहीं लाना है, यह संविधान को लपेटने के लिए है! यह रमजान का पवित्र महीना है, लेकिन एक पाकिस्तानी अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर सकता और न ही अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान कर सकता है। भुट्टो ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, आप उनके अपराधों में शामिल हैं।

APR 09, 2022 15:56 IST

अमेरिका ने पाकिस्तान को रूस न जाने का आदेश दिया: एफएम कुरैशी का दावा

नेशनल असेंबली में बोलते हुए, पाकिस्तान के विदेश मंत्री और पीटीआई नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान एक संप्रभु राज्य है। मैं रिकॉर्ड में लाना चाहता हूं कि यूएस एनएसए ने पाकिस्तान के एनएसए को बुलाया और हमें (रूस) नहीं जाने का आदेश दिया। जो इस तरह चारों ओर से देश को आदेश दिया गया है?

APR 09, 2022 15:12 IST

Pakistan No-Confidence Vote: संसद की कार्यवाही पिर से शुरू हुई

पाकिस्तानी संसद की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। इस दौरान इमरान के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, 'पाकिस्तान में सांसदों की खरीद फरोख्त हुई। हमने वोटिंग से इनकार नहीं किया। आज कौम को फैसला करना है कि उन्हें सिर झुकाकर जीना है या सिर उठाकर। दो महीनों से सरकार को गिराने का सिलसिला चल रहा था।'

APR 09, 2022 15:03 IST

No-Confidence Vote :अविश्वास प्रस्ताव पर आज रात 8 बजे होगा मतदान

इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान रात 8 बजे मतदान होगा। एक ऐतिहासिक फैसले के बाद खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए नेशनल असेंबली का सत्र स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे शुरू हुआ। फिर बाद स्पीकर कैसर ने विपक्ष के हंगामे के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक सदन का सत्र स्थगित कर दिया। फिर बाद में फैसला हुआ कि रात में वोटिंग होगी।

APR 09, 2022 14:42 IST

Pakistan No-Confidence Vote: संसद सत्र को लंबा खींचना चाहती है इमरान सरकार

ऐसे संकेत हैं कि सरकार, संसद सत्र को लंबा खींचने और महत्वपूर्ण मतदान से बचने के लिए कार्यवाही में बाधा डाल सकती है। खान ने हाल के हफ्तों में एक ‘धमकी भरे पत्र’ के बारे में दावा किया था कि यह उन्हें हटाने की एक विदेशी साजिश का हिस्सा है क्योंकि स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करने के कारण वह उन देशों को स्वीकार्य नहीं थे। उन्होंने कहा कि उनकी बहुत इच्छा है कि लोग इस पत्र को देख सकें लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण इसे साझा करने से इनकार कर दिया। हालांकि, इसका सार उन्होंने साझा किया।

APR 09, 2022 13:59 IST

रणनीति के तहत सदन नहीं चलने दे रही है इमरान की पार्टी

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इमरान खान के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पीटीआई पार्टी ने विपक्ष के लिए चीजों को जितना हो सके उतना कठिन बनाने का संकल्प लिया है, चाहे वह मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करना हो या विपक्षी उम्मीदवार शहबाज शरीफ को सदन का नया नेता बनने से रोकना। सूचना मंत्री फवाद चौधरी के मुताबिक, सरकार ‘धमकी भरे’ पत्र या उसकी सामग्री को संसद में पेश करेगी और सदन के अध्यक्ष से इस मुद्दे पर बहस के लिए कहेगी।

APR 09, 2022 13:46 IST

Pakistan No-Confidence Vote: शहबाज शरीफ को नेता नहीं बनने देना है इमरान का लक्ष्य

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, खान (69) के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पीटीआई पार्टी ने विपक्ष के लिए चीजों को जितना हो सके उतना कठिन बनाने का संकल्प लिया है, चाहे वह मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करना हो या विपक्षी उम्मीदवार शहबाज शरीफ को सदन का नया नेता बनने से रोकना।
 

APR 09, 2022 13:28 IST

इमरान की कोशिश लंबा खींचे सेशन

इमरान खान की पार्टी की कोशिश ये है कि सदन की कार्यवाही लंबी चले और जिसके बाद विपक्ष भड़के और इस दौरान हुए शोर शराबे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित हो।  इसी कारण इमरान की पार्टी के वही नेता आज सदन में मौजूद हैं जो बोलने और पलटवार करने में माहिर हैं।

APR 09, 2022 13:17 IST

Pakistan No-Confidence Vote: इमरान की डगर हुई बेहद मुश्किल

प्रधानमंत्री खान को पद से हटाने के लिए विपक्षी दलों को 342 सदस्यीय सदन में 172 सदस्यों की आवश्यकता है। विपक्षी दलों ने क्रिकेटर से नेता बने खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के असंतुष्टों और सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों की मदद से जरूरत से ज्यादा समर्थन हासिल कर लिया है।
 

APR 09, 2022 13:04 IST

Pakistan No-Confidence Vote: जल्द शुरू होगी कार्यवाही

पाकिस्तान में शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ महत्वपूर्ण अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए संसद का अहम सत्र एक बार स्थगित होने के बाद फिर शुरू होने जा रहा है। पाकिस्तान के इतिहास में संभवत: खान ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया जा सकता है।

APR 09, 2022 12:40 IST

अगर नई सरकार का गठन होता है तो शहबाज शरीफ होंगे पीएम

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता 70 वर्षीय शहबाज शरीफ, जो नए प्रधानमंत्री के लिए विपक्ष के उम्मीदवार हैं, शपथ लेने के बाद अपनी संभावित सरकारी प्राथमिकताओं की घोषणा करेंगे। नयी संभावित संघीय सरकार में सभी विपक्षी दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
 

APR 09, 2022 12:24 IST

Pakistan No-Confidence Vote: पाकिस्तानी पत्रकार उमेर अल्ताफ का बयान

पाकिस्तानी पत्रकार उमेर अल्ताफ ने बताया- संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कैसा रह सकता है #Pakistan में सियासी माहोैल?
APR 09, 2022 12:01 IST

Pakistan Trust Vote: कुरैशी ने की इमरान की तारीफ

शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने फैसला किया था कि हर कोई अवाम के पास चले। फिर से चुनाव कराए जाएं, जिसके बाद फैसला हो कि पाकिस्तान की सरकार कौन चलाएगा। लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी हमारे खिलाफ आया। पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विदेशी साजिश की भी जांच की जानी चाहिए।

APR 09, 2022 11:37 IST

Pakistan No-Confidence Vote: स्पीकर ने संसद की कार्यवाही स्थगित की

शाह महमदू कुरैशी ने फिर से विदेशी हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया और कहा किअब पाकिस्तान की जनता तय करेगी कि वो किसके साथ है। उन्होंने कहा अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करना हमारा हक है। इस दौरान जब विपक्ष ने कुरैशी का विरोध किया तो कुरैशी ने कहा कि ये घबरा क्यों रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ने 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

APR 09, 2022 11:29 IST

Pakistan No-Confidence Vote: शाह महमदू कुरैशी बोले- देश का कानून सबसे ऊपर

देश का कानून सबसे ऊपर है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक ही कार्यवाही हो रही है। आर्टिकल 95, रूल 37 के तहत कार्यवाही हो रही है। आज उस फैसले की नजर में 3 अप्रैल है, और जो इस दिन हुआ वो आपके सामने है। कोर्ट ने खुद नोटिस लिया। संसद बुलाई गई और कार्यवाही शुरू हुई। हमने कौम के सामने जाने का फैसला किया था- कुरैशी

APR 09, 2022 11:24 IST

Pakistan No-Confidence Vote: शाह महमूद कुरैशी ने दिया स्पीकर को जवाब

स्पीकर ने कहा जो कोर्ट का आदेश है उसी के अनुसार कार्यवाही होगी। इसके बाद इमरान सरकार के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा- 'संविधान में इसकी गुंजाइश मौजूद है। तहरीक को पेश करना विपक्ष का हक है। हम आइनी, शासी और जम्हूरी तरीके से इसका मुकाबला करने का साहस रखते हैं। मैं कौम को बताना चाहता हूं कि संविधान का पालन करना हमारा कर्तव्य है। कल इमरान खान ने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश हैं लेकिन उसकी इज्जत करते हैं।'

APR 09, 2022 11:20 IST

Pakistan No-Confidence Vote: स्पीकर के बयान पर शहबाज शरीफ भड़के- बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी

स्पीकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सदन चलाऊंगा। स्पीकर ने कहा कि  इंटरनेशनल साजिश की भी आज बात होगी। इस पर शहबाज शरीफ भड़क गए और कहा कि अगर आप साजिश की बात करेंगे तो फिर बात बहुत दूर तक जाएगी औऱ हम इन सबको नंगा करेंगे।

APR 09, 2022 11:17 IST

Pakistan No-Confidence Vote: शहबाज शरीफ ने कही ये बात

शहबाज शरीफ ने  कार्यवाही शुरू होने के बाद कहा, 'डिप्टी स्पीकर के फैसले को रद्द करते हुए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला किया। इसके लिए हम और पूरी कौम उनकी शुक्रगुजार है। मैं पूरी कौम और विपक्ष को सलाम पेश करता हूं। आज जो सुप्रीम कोर्ट का जो हुक्म है, मुझे उम्मीद है कि स्पीकर उसे कानूनी तरीके लागू करेंगे। आज आप कानून, संविधान के लिए खड़े हो जाएंगे। आज आप इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लें। '

APR 09, 2022 11:09 IST

Pakistan No-Confidence Vote: शाह महमदू कुरैशी का बड़ा बयान

फ्लोर टेस्ट से पहले इमरान के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हालात पर वोटिंग निर्भर है। उन्होंने कहा, 'जनता हमारे साथ हैं, ये जो स्पीकर साहब का फैसला हो उसे देखना है। इमरान ने जो कहा उसे पाकिस्तान की जनता ने सुना और जनता उन पर विश्वास करती है।' गौर करने वाली बात ये है कि इमरान खान अभी तक संसद नहीं पहुंचे हैं और ना ही उनके सांसद यहां पहुंचे हैं।

APR 09, 2022 11:05 IST

No-Confidence Vote against Imran Khan: अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू

नेशनल असेंबली की कार्यवाही शुरू हो गई है। पीटीआई नेता शफकत महमूद ने कहा जो भी होगा कानून के मुताबिक होगा। उन्होंने कहा कि हम तो सियासत करने वाले लोग हैं जो कभी सरकार में होते हैं तो कभी विपक्ष में। उन्होंने कहा कि ये तो स्पीकर तय करेगा कि ब्रीफिंग देनी है या नहीं। पीटीआई के करीब 22 सदस्य भी संसद पहुंच गए हैं। 

APR 09, 2022 10:57 IST

Pakistan No-Confidence Vote: इमरान के पास नहीं है पर्याप्त संख्या

अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से इमरान खान को हटाने के लिए विपक्ष को कुल 342 में से कम से कम 172 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता है। कहा जा रहा है कि विपक्ष के पास ये संख्या 195 से अधिक की हो गई है। तो ऐसे में इमरान खान का जाना तय माना जा रहा है। अभी तक पीटीआई का कोई नेता संसद नहीं पहुंचा है

APR 09, 2022 10:49 IST

Pakistan No-Confidence Vote:तो आज नहीं होगी वोटिंग!

पाकिस्तान के जियो न्यूज ने संघीय सूचना और कानून मंत्री फवाद चौधरी के हवाले से कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान अगले सप्ताह हो सकता है। इमरान सरकार इसे अगले हफ्ते तक के लिए लिए टाल सकती है।
APR 09, 2022 10:37 IST

Pakistan No-Confidence Vote: इमरान बोले मैं किसी के खिलाफ नहीं

शुक्रवार को अपने संबोधन में इमरान ने कहा-‘मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन पहले मैं तय करूंगा कि मेरे लोगों के लिए क्या अच्छा है और मैं अन्य लोगों की ओर देखूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इमरान खान अमेरिका के खिलाफ नहीं हैं, और मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम समान संबंध चाहते हैं।
 

APR 09, 2022 10:25 IST

इमरान ने व्यक्त की निराशा

अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को मतविभाजन से पहले राष्ट्र के नाम एक संबोधन में, 69 वर्षीय खान ने अपने समर्थकों से रविवार शाम को उनके साथ सड़क पर उतरने का आह्वान किया। नेशनल असेंबली में खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन में कोई चमत्कार होने की उम्मीद नहीं है। खान ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष के विवादित फैसले को उच्चतम न्यायालय द्वारा निरस्त किये जाने को लेकर भी निराशा व्यक्त की।
 

APR 09, 2022 10:14 IST

Pakistan Trust Vote:सदस्यों का संसद पहुंचना शुरू

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अविश्वास प्रस्ताव से पहले नेशनल असेंबली के सदस्यों का संसद भवन पहुंचना शुरू हो गया है। बिलावल भुट्टो, आसिफ जरदारी, शहबाज शरीफ सहित तमाम सदस्य संसद पहुंच गए हैं। इमरान की विदाई आज तय मानी जा रही है।
APR 09, 2022 10:07 IST

No-confidence Motion: जब अतीत में खो गए इमरान

शुक्रवार को वर्तमान की बात करते-करते इमरान खान अतीत में खो गए, और इंसान ऐसा तब करता है। जब उसे यकीन हो चले कि..उसके पैर के नीचे से जमीन खिसकने वाली है। नियाजी खान की अफसोस वाली लिस्ट अब बहुत लंबी हो गई है। 

APR 09, 2022 10:03 IST

Imran Khan: आई भारत की याद

जब से इमरान खान की सत्ता डगमगाई है..उन्हें भारत की बार-बार याद आ रही है..बार-बार बोले तो आधे घंटे में 3 बार। शुक्रवार को जब इमरान खान अपनी कौम को संबोधित करने आए थे लेकिन भारत का नाम लेना नहीं भूले। कुल 3 बार भारत के बारे में बोले। दो बार भारत को खुद्दार कहा..एक बार ईवीएम का जिक्र किया।

APR 09, 2022 09:52 IST

Trust Vote Pakistan: इमरान ने भंग करवा दी थी संसद

इससे पहले स्पीकर द्वारा अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद इमरान खान ने संसद भंग करवा दी थी और नए चुनाव का ऐलान कर दिया। ऐसे में विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने इमरान खान को झटका देते हुए डिप्टी स्पीकर के फैसले को असंवैधानिक बताया और पाकिस्तान की संसद को फिर से बहाल कर दिया।