दुनिया

Khalistan: पीएम मोदी के दौरे से पहले इटली में खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

Khalistani vandalised Mahatma Gandhi statue: पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Mahatma Gandhi statue vandalised in itely:इटली में 13 से 15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा है इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे, इससे पहले खालिस्तान समर्थकों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। खालिस्तानी समर्थकों ने इटली में इस नापाक करतूत सामने आई है, बताते हैं कि इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, इसमें दिखाई दे रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद वहां विरोध में नारे भी लिखे हैं

खालिस्तानियों ने प्रतिमा के आधार पर हरदीप सिंह निज्जर का नाम लिखा है, उन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे हैं वहीं इस प्रतिमा को अब फिर से साफ किया जा रहा है।

इस घटना पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आ गई है, विदेश सचिव ने कहा कि भारत ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला उठाया है, प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर इटली के अधिकारियों से बातचीत की है, इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है। लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के न्योते पर शुक्रवार को जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में हिस्सा लेंगे ।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, "यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में मौजूद दूसरे विश्व नेताओं के साथ भारत और ग्लोबल साउथ के लिए कई अहम मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगी।"यह 11वीं बार होगा जब भारत जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेगा और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी।

पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे

प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और एनएसए अजीत डोभाल शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article