दुनिया

बांग्लादेश में कब होंगे चुनाव? शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने के बाद हो रहे इलेक्शन, सामने आई तारीख

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में चुनावों का इंतजार समाप्त हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने के लगभग 18 माह बाद चुनाव होने जा रहे हैं। ​​ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश में 12 फरवरी, 2026 को चुनाव होंगे। बांग्लादेश में आखिरी बार जनवरी 2024 में चुनाव हुए थे।

Image

बांग्लादेश में चुनाव तारीखों का ऐलान (फाइल फोटो)

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में चुनावों का इंतजार समाप्त हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने के लगभग 18 माह बाद चुनाव होने जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश में 12 फरवरी, 2026 को चुनाव होंगे।

मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय सहमति आयोग के सुधार प्रस्तावों पर जनता की राय जानने के लिए मतदान के दिन, 12 फरवरी को एक साथ जनमत संग्रह भी कराया जाएगा। सीईसी की राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से मुलाकात के एक दिन बाद यह घोषणा की गई।राष्ट्रपति ने सीईसी को आम चुनाव को ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ तरीके से संपन्न कराने के लिए ‘‘पूर्ण समर्थन और सहयोग’’ का आश्वासन दिया था।

चुनाव कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है और नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर से चार जनवरी तक होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। नासिर ने कहा कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची 21 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव प्रचार 22 जनवरी से शुरू होगा और 10 फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे तक चलेगा।

विवादों में घिरा रहा चुनाव

इससे पहले, बांग्लादेश में जनवरी 2024 में चुनाव हुए थे जिसमें शेख हसीना की चौथी बार सत्ता में वापसी हुई थी। हालांकि, शेख हसीना के प्रतिद्वंद्वियों ने चुनावों का बहिष्कार किया था और उन्होंने प्रशासन पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।

चुनाव नहीं लड़ेगी हसीना की आवामी लीग

पिछले साल, हफ्तों चले छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को 5 अगस्त को देश छोड़कर भागना पड़ा। जिसके बाद पड़ोसी देश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ जिन्होंने शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया जिसकी वजह से अब हसीना की पार्टी चुनावों में हिस्सा नहीं ले सकती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article