दुनिया

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, स्वागत को उमड़े BNP समर्थक

करीब 17 साल बाद एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारीक रहमान की बांग्लादेश में वापसी हो रही है। लंबे समय से लंदन में रह रहे तारीक रहमान अब ढाका पहुंच गए हैं।

Image

बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ढाका पहुंचे (फाइल फोटो- tariquerahman.bdbnp)

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान आज बांग्लादेश पहुंच गए हैं। पिछले 17 सालों से लंदन में छिपकर रह रहे तारिक रहमान गुरुवार को ढाका पहुंचे, जहां पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तारिक रहमान को लेकर बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट गुरुवार सुबह सिलहट उस्मानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जहां से वो दूसरी फ्लाइल लेकर ढाका पहुंचे।

तारिक के साथ पत्नी और बेटी भी

तारिक के साथ उनकी पत्नी जुबैदा रहमान, बेटी बैरिस्टर जाइमा रहमान और दूसरे निजी सहयोगी भी बांग्लादेश आए हैं। तारिक रहमान आगामी आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के प्रमुख उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

बीमार हैं खालिदा जिया

तारीक की वापसी ऐसे समय में हो रही है, जब पूर्व पीएम खालिदा जिया और उनकी मां लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। खालिदा जिया खराब स्वास्थ्य स्थिति की वजह से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!