बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का कहर, हिंदू प्रिंसिपल को पीटा, झूठे आरोप लगाकार इस्तीफा देने पर किया मजबूर

प्रिंसिपल कांति लाल आचार्य की बेटी भावना ने बताया कि उनके पिता को जबरन एक कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया। कागज में लिखा था कि वे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं।

Hindu Principal Beaten up in Bangladesh: बांग्लादेश के एक हाई स्कूल के हिंदू प्रधानाध्यापक को कथित तौर पर बंधक बनाया गया फिर बेबुनियाद आरोपों के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देने को मजबूर किया गया। पीड़ित प्रधानाध्यापक के परिवार ने यह आरोप लगाया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चटगांव के भटियारी हाजी तोबारक अली चौधरी (टीएसी) हाई स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक कांति लाल आचार्य पर खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके संबद्ध संगठनों के सदस्यों ने त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला।

Yunus bangladesh

यूनुस राज में हिंदुओं का उत्पीड़न

हिंदू प्रिंसिपल को पद छोड़ने पर किया मजबूर

प्रधानाध्यापक की बेटी भावना आचार्य ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके पिता को बिना किसी आरोप के पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मेरे पिता कांति लाल आचार्य 35 साल से भटियारी हाजी तोबारक अली हाई स्कूल में पढ़ा रहे हैं। बुधवार को मेरे पिता को बिना किसी सिद्ध आरोप के जबरन कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के पद से हटा दिया गया। मेरे पिता ने क्या अपराध किया है? यह नहीं बताया गया।

End of Feed