Japan earthquake: पूर्वी जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, 20 लाख घरों की बिजली गुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 09:59 PM IST

Japan earthquake: पूर्वी जापान में बुधवार रात 7.3-तीव्रता का भूकंप आया, जिससे राजधानी टोक्यो में खलबली मच गई है। पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों में सुनामी की सलाह दी गई है।

Japan earthquake: पूर्वी जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, 20 लाख घरों की बिजली गुल
Photo Credit: AP

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज रात लगभग 8.06 बजे जापान के टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। शक्तिशाली भूकंप के चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। वर्ष 2011 में आई आपदा के 11 साल पूरे होने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है।

भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। 

मौसम विज्ञान एजेंसी ने मियागी और फुकुशिमा प्रांतों के कुछ हिस्सों में एक मीटर तक समुद्री लहरें उठने की चेतावनी दी है। ‘एनएचके नेशनल टेलीविजन’ ने कहा कि कुछ इलाकों में सुनामी पहुंच चुकी है। फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र का संचालन करने वाली तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स ने कहा कि कर्मचारी किसी भी संभावित नुकसान का पता लगा रहे हैं। पिछली त्रासदी में परमाणु संयंत्र का कूलिंग सिस्टम तथा अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा था। टोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

End of Article