जापान में मूक आपातकाल... जन्म दर में रिकॉर्ड गिरावट; महज इतने बच्चे हुए पैदा

Japan Births Fall: जापान में नवजात शिशुओं की संख्या पूर्व के अनुमान से कहीं अधिक तेजी से घट रही है और गत वर्षों की तुलना में जापान में वार्षिक दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है। सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ। प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने स्थिति को ‘‘एक मूक आपातकाल’’ करार दिया है।

Japan Births Fall: जापान में नवजात शिशुओं की संख्या पूर्व के अनुमान से कहीं अधिक तेजी से घट रही है और गत वर्षों की तुलना में जापान में वार्षिक दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है। सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ।

Japan Birth Rate

जापान में रिकॉर्ड स्तर पर जन्म दर

लगातार गिर रही जन्म दर

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2024 में जापान में 6,86,061 बच्चों का जन्म हुआ, जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में 5.7 प्रतिशत कम है। आंकड़ों के मुताबिक जापान में 1899 से जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है और यह पहली बार है जब साल में बच्चों के जन्म लेने की संख्या सात लाख से भी नीचे आ गई है। यह लगातार 16वां साल है जब जापान में जन्म दर में गिरावट आई है। जापान में एक साल में सबसे अधिक 27 लाख बच्चों का जन्म 1949 में हुआ था। उस संख्या के हिसाब से पिछले साल जन्में बच्चों की संख्या महज एक चौथाई है।

End of Feed