दुनिया

Earthquake in Turkey: तुर्की में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 17, 2023, 09:44 AM IST

यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप सुबह 04:25 बजे आया और अफसिन में 10 किमी की गहराई में आया।

Image

तुर्की में आज फिर भूकंप के झटके

Photo : iStock

Earthquake in Turkey: तुर्की में आज फिर भूकंप के झटके आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि सोमवार को तुर्की में अफसिन शहर के दक्षिण-पश्चिम में 23 किमी दूर रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप सुबह 04:25 बजे आया और अफसिन में 10 किमी की गहराई में आया।

भूकंप का केंद्र 38.078°N और 36.762°E था। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article