ट्रंप और पुतिन की मुलाकात खत्म, वार्ता रही बेनतीजा; जानिए हर एक बात

लगभग तीन घंटे चली बैठक के बाद, न तो ट्रंप और न ही पुतिन ने संक्षिप्त टिप्पणी के अलावा पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। पुतिन ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच एक "समझौता" हो गया है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी कोई और जानकारी नहीं दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जारी मीटिंग खत्म हो गई है। अमेरिका के अलास्का में ट्रंप और पुतिन की आज एक बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अलास्का में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए शीर्ष सलाहकारों के साथ थ्री ऑन थ्री बैठक की।

trump putin

अलास्का में पुतिन और ट्रंप (फोटो- AP)

ट्रंप होते राष्ट्रपति तो नहीं होता यूक्रेन पर आक्रमण- पुतिन

मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने एक ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित भी किया। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस लंबे समय से चले आ रहे दावे की पुष्टि की कि अगर ट्रंप व्हाइट हाउस में होते तो वे यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करते। अलास्का बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, पुतिन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन का नाम लिए बिना उस समय के अमेरिकी नेतृत्व की आलोचना की और कहा, "मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं।" रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में कठिन दौर के बाद मास्को ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अच्छे, सीधे संपर्क स्थापित किए हैं। पुतिन ने कहा कि ट्रंप के साथ बातचीत "रचनात्मक" रही, उन्होंने निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया और अलास्का में मुलाकात को "तार्किक" बताया।

End of Feed