'ब्रिटिश और भारतीय परिवारों के लिए हृदय विदारक दिन', UK के PM स्टार्मर ने विमान हादसे की जांच के लिए भेजी टीम

Ahmedabad Plane Crash: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लंदन आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद हादसे की जांच के लिए एक टीम भारत भेजी है। कीर स्टार्मर ने कहा कि आज का दिन देशभर में फैले कई ब्रिटिश और भारतीय परिवारों के लिए हृदय विदारक है।

Ahmedabad Plane Crash: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लंदन आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद हादसे की जांच के लिए एक टीम भारत भेजी है। स्टॉर्मर ने कहा कि जांच जारी है, हमने एक जांच टीम भेजी है; उसे तैनात कर दिया गया है। ब्रिटेन की हवाई दुर्घटना जांच शाखा (AAIB) ने विमान दुर्घटना की जांच के लिए सहायता की औपचारिक पेशकश की।

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त

कीर स्टार्मर ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री (डेविड लैमी) इस पर काम कर रहे हैं और हम जल्द से जल्द ताजा जानकारी देंगे। हम तथ्यों का पता लगाने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। मैं सभी प्रभावित लोगों के परिजनों, दोस्तों से कहूंगा कि कृपया आगे की जानकारी के लिए विदेश कार्यालय से संपर्क करें।

End of Feed