ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर चलाया टैरिफ वाला चाबुक; अगले हफ्ते से गाड़ियों पर लगेगा 25 फीसदी शुल्क

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) से आयातित वाहनों पर अगले सप्ताह 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया।

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) से आयातित वाहनों पर अगले सप्ताह 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया। साथ ही यूरोपीय संघ पर व्यापार समझौते का पालन नहीं करना का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों का विस्तार से विवरण नहीं दिया।

Trump Tariff

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा, ''यूरोपीय संघ हमारे साथ हुए व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है। इसी कारण अगले सप्ताह अमेरिका में यूरोप से आने वाली कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25 फीसदी किया जाएगा।''

End of Feed