दुनिया का सबसे बड़ा गुल्लक, 3 मंजिले बिल्डिंग जितनी ऊंची, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया Video

बचपन में जिस गुल्लक में आप पैसे बचाकर रखते थे, उसका इतना बड़ा रूप शायद ही आपने कभी देखा होगा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक ऐसे ही गुल्लक का वीडियो शेयर किया है।

बचपन में आपने भी मिट्टी या प्लास्टिक की छोटी-सी गुल्लक जरूर देखी होगी। कई लोगों ने तो उसमें अपने पैसे भी जमा किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसी गुल्लक देखी है, जिसके सामने खड़े होने पर इंसान भी छोटा नजर आने लगे? कोलंबिया में बनी एक विशालकाय गुल्लक इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही है। इसका आकार इतना बड़ा है कि पहली नजर में इसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। इस गुल्लक के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

worlds largest piggy bank colombia mano del artesano Video shared by guinness world record

ये है दुनिया का सबसे बड़ा गुल्लक (Instagram/@GuinnessWorldRecords)

कोलंबिया में बना दुनिया का सबसे बड़ा गुल्लक

यह कोई आम गुल्लक नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी गुल्लक का रिकॉर्ड बनाने वाली खास कलाकृति है। इसे कोलंबिया के मनो डेल आर्टेसानो - पुएब्लिटो डी बारो (Mano del Artesano - Pueblito de Barro) ने बनाया है। इसकी ऊंचाई 9 मीटर यानी करीब 29 फीट 6 इंच है, जबकि इसकी लंबाई 10.36 मीटर यानी लगभग 34 फीट है। इसका आकार ही इसे बेहद खास बनाता है।

End of Feed