Viral Video: महिला मजदूरों ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, ताबड़तोड़ चौके-छक्के लगाकर बल्ले से मचा दिया तहलका

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोजाना मेहनत-मजदूरी करने वाली महिलाएं कुछ पल के लिए बच्चों के साथ खेलकर अपनी जिंदगी का भरपूर आनंद लेते दिख रही हैं। उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान कर देते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिला मजदूर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Women Labour Cricket Viral Video

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलतीं महिला मजदूर (Image Credit- AI Generated Image, Instagram/@pulse.bharat)

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने उतरीं महिला मजदूर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे होते हैं। तभी वहां मौजूद महिला मजदूर भी मजाक-मस्ती के अंदाज में खेल में शामिल हो जाती हैं। शुरुआत में बच्चों को भी शायद अंदाजा नहीं होता कि आगे क्या होने वाला है। जैसे ही एक महिला के हाथ में बल्ला आता है, वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर देती है। वीडियो में महिला को शानदार शॉट लगाते और छक्का मारते हुए देखा जा सकता है।

End of Feed