Video: वायरल होने की चाह में महिला ने दांव पर लगाई जान, चलती ट्रेन के गेट से लटककर किया डांस

चलती ट्रेन के गेट पर लटककर रील बनाती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खतरनाक स्टंट देखकर लोग हैरान हैं और इसे जानलेवा बताते हुए ऐसी हरकतों से बचने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग आजकल कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। कई बार लोग ऐसे स्टंट कर बैठते हैं जो उनकी जान के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ चिंता भी जता रहे हैं।

woman train gate dangerous stunt viral video

महिला ने ट्रेन के गेट पर लटककर किया डांस (X/@jamir1919)

रील के लिए ट्रेन से लटककर किया डांस

वायरल हो रहा यह वीडियो 12 सेकंड का है, लेकिन इसमें जो नजारा दिखाई देता है, वह किसी का भी दिमाग हिलाकर रख सकता है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटकी हुई नजर आ रही है। उसने ट्रेन के दरवाजे के दोनों हैंडल पकड़े हुए हैं और उसी हालत में डांस करने की कोशिश कर रही है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए कर रही है। वीडियो देखकर साफ समझ आता है कि यह स्टंट कितना खतरनाक है। अगर महिला का हाथ जरा सा भी फिसल जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो देखने वाले लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं और ऐसे स्टंट से बचने की सलाह दे रहे हैं।

End of Feed