ट्रेन में रील का 'हाई वोल्टेज' ड्रामा! लोको पायलट के केबिन में महिला ने लगाए ठुमके, वीडियो देख भड़के लोग

Viral Video: चलती ट्रेन में लोको पायलट (ड्राइवर) केबिन के अंदर एक महिला द्वारा भोजपुरी गाने पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला वंदे भारत एक्सप्रेस का है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी भड़के हुए हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक महिला चलती ट्रेन (Train Video) में लोको पायलट (ड्राइवर) केबिन के अंदर रील बना रही थी। बताया जा रहा है कि यह यह महिला भारत की सबसे हाई-स्पीड और प्रीमियम ट्रेनों में शुमार 'वंदे भारत एक्सप्रेस' के अंदर रील बना रही थी।

End of Feed