Mutton Keema Cake Viral Video: केक.. नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये सभी की फेवरेट है और खासकर बच्चों की। बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी केक के दीवाने हैं। बर्थडे की पार्टी हो या शादी का रिसेप्शन.. केक कटना तो बनता है। मार्केट में केक की काफी वैरायटी मौजूद हैं, चॉकलेट लवर के लिए चॉकलेट केक, वनिला लवर के लिए वनिला केक। आमतौर केक में आपने अंडे का इस्तेमाल के बारे में सुना होगा लेकिन कभी नॉनवेज के बारे में सुना है क्या?
महिला ने बनाया कीमा केक (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला केक बनाती नजर आ रही है, जो कोई आम केक नहीं बना रही है। ये एक स्पेशल और अनोखा केक है, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा। दरअसल, महिला मटन कीमा केक बना रही है यानी फुल ऑफ नॉनवेज केक। आज तक आपने कभी भी इस केक का नाम नहीं सुना होगा। क्योंकि हमारे यहां सिर्फ अंडे या फ्लेवर्ड केक ही मिलते हैं। ऐसे में यूजर्स काफी भड़क रहे हैं और महिला को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
मटन कीमा केक बनाती महिला का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स के काफी कमेंट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि केक कहता होगा, मैं मीठे के लिए बना हूं, मुझे छोड़ दो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कृपया संसार में शांति के लिए केक बनाना छोड़ दीजिए। बता दें, इस वीडियो को 'vidhus.kitchen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 35 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
