Viral Video Today: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मणिकर्णिका घाट पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां अपने परिवार के साथ घूमने आई महिला गंगा नदी में रील बनाते समय तेज बहाव में बह गई। यह दुखद हादसा 15 अप्रैल को हुआ, जिसका 16 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला नदी के किनारे पानी में खड़ी होकर रील बना रही थी। लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तेज धारा में बह गई।
रील के चक्कर में चली गई महिला की जान। (Photo/Twitter)
बेटी के सामने हुई घटना
रोंगटे खड़े करने वाली ये यह घटना नेपाली महिला की 11 साल की बेटी के सामने हुई, जो वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन गंगा का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। लोग रील्स के लिए जान जोखिम में डालने की प्रवृत्ति पर सवाल उठा रहे हैं।
एक्स पर देखें वायरल वीडियो
रील के चक्कर में जान गंवाने वाली महिला का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @priyarajputlive नाम के हैंडल पर भी शेयर किया गया है। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब रील बनाने के चक्कर में किसी की जान गई हो। पिछले साल भी एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की महाराष्ट्र में ऐसी ही घटना में मौत हो गई थी।
