हैलोवीन का त्योहार विदेशी परंपरा का हिस्सा है। पहले भारत में इस त्योहार को नहीं मनाया जाता था, but आजकल यह भारत में भी जोर-शोर से मनाया जाने लगा है, खासकर कॉर्पोरेट ऑफिसों में। इसी कड़ी में एक ऑफिस में रखी गई हैलोवीन पार्टी के दौरान एक लड़की भूल भुलैया फिल्म की आइकॉनिक घोस्ट मंजुलिका बनकर उसका किरदार निभाया। इस तरह के गेटअप में पहुंचकर लड़की ने अपने सहकर्मियों को हैरान कर दिया।
ऑफिस में मंजुलिका बनकर पहुंची लड़की (Instagram/@the_sushmithaa)
मंजुलिका बनी लड़की
लड़की पूरी तरह से मंजुलिका की तरह ही सजी-धजी हुई है। उसके लंबे बाल, लाल बॉर्डर के साथ पीली साड़ी और डरावने मेकअप में वह बिल्कुल मंजुलिका ही लग रही है। ऑफिस पार्टी के दौरान उसने मंजुलिका का किरदार भी निभाया। ऑफिस की हैलोवीन पार्टी का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
ये भी पढ़ें: जंगली सूअरों से घिरा था तेंदुआ, अगले ही पल दिखाया ऐसा ट्रेलर कि सदमे में डूब गया पूरा झुंड
ऑफिस के अन्य लोग भी हैलोवीन कॉस्ट्यूम में आए नजर
वीडियो में दिख रही लड़की का नाम सुष्मिता है। जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @the_sushmithaa पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता ऑफिस में अपने चेहरे पर मंजुलिका वाले भयावह एक्सप्रेशंस के साथ उसकी एक्टिंग कर रही है। उनके अन्य सहकर्मी भी विभिन्न हैलोवीन कॉस्ट्यूम्स में नजर आ रहे हैं। जहां कोई चुड़ैल, कोई वैम्पायर, तो कोई टॉम बॉय बनकर पहुंचा हुआ है।
लोगों को पसंद आया यह वीडियो
वीडियो में सुष्मिता का परफॉर्मेंस मंजुलिका से इतना मिलता-जुलता लग रहा है कि लोग उन्हें सच में ही मंजुलिका मान बैठे हैं। वीडियो पर एक टेक्स्ट भी लिखा गया है, जिसमें लिखा है, "कुछ नहीं बस ऑफिस हैलोवीन में इंडियन घोस्ट बन के चली गयी।" सुष्मिता की यह क्रिएटिविटी ऑफिस कल्चर में एक नया ट्रेंड सेट कर रही है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
