Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया पर फेमस होने और व्यूज पाने के लिए लोग नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। कई बार यह रील्स का नशा इतना बढ़ जाता है कि लोग जानवरों के करीब जाकर बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए वीडियो बनाने लगते हैं। कुछ लोग इसमें कामयाब हो जाते हैं, जबकि कुछ लोगों के साथ घटनाएं भी घटना जाती है। ऐसा ही एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
हाथी ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @divya_thiravidamani
)
ये भी पढ़ें - VIDEO: तेल का टैंकर पलटा तो बाल्टी लेकर दौड़ी भीड़, लूटने के चक्कर में जिसको जो मिला उसी में भरता चला गया
हाथी ने लूट ली महफिल
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। कई लोग तो इस वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को divya_thiravidamani नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोग इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कह रहे हैं कि जंगली या बाड़े में मौजूद जानवरों के इतने करीब जाकर इस तरह की हरकतें करना खतरनाक हो सकता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का भी मानना है कि जानवरों के सामने अचानक तेज हरकतें करने से वे असुरक्षित या गुस्सा महसूस कर सकते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
