Woman Became Pregnant Twice In A Month: कोई महिला साल में दो बार प्रेगनेंट हो सकती है, लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि एक ही महीने में दो बार प्रेग्नेंट हो जाए। ये लाइन पढ़ने के बाद आप शायद इसे मजाक में लें। लेकिन ये सच है और वो भी बिल्कुल 100 प्रतिशत। दरअसल, ब्रिटेन के एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने एक ही महीने में दो बार प्रेग्नेंट हुई है और उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया है। अब ये मामला सुनने में थोड़ा पेचीदा जरूर है लेकिन इस मामले में डॉक्टरों ने जो कहा है, वो भी ध्यान देने वाली बात है। यह एक ऐसा मामला है, जो कभी-कभी ही देखने को मिलता है।
प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)
दरअसल, ब्रिटेन की रहने वाली सोफी स्मॉल के साथ ये घटना घटी है। उनका कहना है कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं तो उनके सिर में काफी तेज दर्द हो रहा था, फिर धीरे-धीरे काफी समस्याएं भी बढ़ने लगी। इतना कि उसे कई बार अस्पताल भी जाना पड़ा। उसकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान तकरीबन 5 दिन तक ड्रीप भी लगी थी। इसके बाद भी जब मामला नहीं संभला तो फिर महिला की स्कैनिंग की गई और फिर पता चला कि महिला जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है।
