वायरल न्यूज़

खाना नहीं मिला तो हाथी ने बोल दिया धावा, फिर जो दिखा खूब हंसेंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 7, 2024, 03:26 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में एक हाथी का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक हाथी भूख से पागल हो गया और हर तरफ तबाही मचा दी। फ्रेम में फिर जो दिखा चौंक जाएंगे।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ गुस्सैल हाथी का वीडियो। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भूख से पागल हो गया हाथी
  • हर तरफ मचा दी तबाही
  • फिर जो दिखा चौंक जाएंगे

Viral Video: जंगल में हाथी को सबसे शांत और समझदार जानवरों में से एक माना जाता है। ये इतने शांत होते हैं कि इंसान भी इन्हें आसानी से पाल लेते हैं। मगर जब यही हाथी बिगड़ते हैं तो खूब तबाही मचाते हैं। फिर इन्हें काबू में करना भी करीब-करीब नामुमकिन सा होता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाले नजारा छाया हुआ है। इसमें एक हाथी अचानक ऐसा बिगड़ा कि हर तरफ तबाही मचा दी। फिर उसके सामने जो आया सबको हवा में उड़ा दिया। मगर आखिर में हाथी ऐसी जगह जाकर रुका कि देखकर चौंक जाएंगे। उसके बाद फिर हंसी भी बहुत आती है।

हाथी ने मचा दी तबाही

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शहर में हाथी ने तबाही मचा दी है। लोग उससे बचते हुए इधर-उधर भाग रहे हैं। हाथी इतना गुस्से में है कि कोई भी उसके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। मालूम होता है कि भारी तादाद में लोग हाथी के पीछे-पीछे भाग रहे हैं। वो उसे रोकने की खूब कोशिश करते हैं, मगर बात नहीं बनती है। इधर फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा। दरअसल गुस्सैल हाथी एक गोदाम के करीब पहुंचा। यहां उसने शटर तोड़कर उसमें रखी अनाज की बोरी उठा ली।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अनाज की बोरी उठाने के बाद हाथी उसे उठाकर अपने साथ ले गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। वहीं कहा जा रहा है कि भूखा हाथी जंगल से बाहर आया और गोदाम से गेहूं की बोरी उठाकर ले गया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर 69.flix नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article