वायरल न्यूज़

Viral Video: मार्केट में आया कीड़े-मकौड़े वाला अजीबोगरीब पिज्जा, देखकर भन्ना जाएगा दिमाग

इंस्टाग्राम पर पिज्जा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको पिज्जा से एकदम नफरत सी हो जाएगी। इसमें कीड़े-मकौड़े डालकर इसे तैयार किया गया है।

Image

कीड़े मकौड़े वाले पिज्जा का वायरल वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कीड़े-मकौड़े से तैयार हुआ पिज्जा
  • वीडियो देख भड़के यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Insects Pizza Viral Video: आजकल मार्केट में खाने-पीने के कई सारे सामान उपलब्ध हैं, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इन सभी डिशेज के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन आजकल खाने पीने के कुछ ऐसे सामान भी दिखने लगे हैं, जिसे देखते ही दिमाग भन्ना जाता है और इन डिशेज से नफरत सी होने लगती है। इस वीडियो में आपको एक पिज्जा दिखाई देगा, जिसे देखने के बाद आप शायद ही कभी पिज्जा खा पाए।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स पिज्जा तैयार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें उसमें कीड़ा-मकौड़ा डाला हुआ है। वीडियो के शुरुआत में शख्स पहले तो चींटियों को भुनता है और फिर पिज्जा में डालकर उसे सेंकता है। अब ऐसे में इसे देखकर यूजर्स काफी भड़क रहे हैं। उनका कहना है कि खाने-पीने के साथ ऐसा खिलवाड़ मत करो।

कीड़े मकौड़े वाले पिज्जा का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इनके लिए नरक में अलग तेल गरम हो रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हमारे इंडिया में खाने में कीड़ा निकल जाए तो होटल वाला पैरों में गिरकर माफी मांगने लगता है और एक ये लोग हैं, जो खाने में कीड़ा डालकर पका रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को 'mr_strangerr_21' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article