हम चाइनीज नहीं, इंडियन हैं! मासूम बच्ची की इमोशनल अपील ने जीता देश का दिल, देखें Viral Video

Viral Video: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर की एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची बेहद मासूमियत और भावुकता से लोगों से अपील कर रही है कि उसे 'चाइनीज' न कहा जाए। वह कहती है कि ऐसा सुनने पर उसे बहुत दुख और गुस्सा आता है, क्योंकि वह और उसका परिवार भारत के निवासी हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक बेहद भावुक और प्यारा वीडियो अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की राजधानी ईटानगर से सामने आया है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची मासूमियत से भरी आवाज में देशवासियों के सामने अपनी बात रख रही है। बच्ची कहती है कि हम चाइनीज नहीं इंडियन हैं। अगर कोई हमें चाइनीज कहता है, तो बहुत बुरा लगता है। जिस अंदाज में बच्ची लोगों से अपील कर ही है, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

End of Feed