Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स की हैरानी का ठिकाना नहीं रहता है। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आपने सोशल मीडिया पर मछली पकड़ने के तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे, लेकिन जो वीडियो इन दिनों सामने आया है। वह बेहद ही अनोखा है। इस वीडियो में एक शख्स बेहद ही अनोखे तरीके से मछली पकड़ते नजर आ रहा है।
वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स ने खुद के ऊपर बोरा लपेट लिया है। उसने बोरे को खुद के ऊपर ऐसे लपेटा है कि उसके शरीर का एक भी अंग दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद शख्स ने उस बोरे में मछली के कांटे लटका लिए हैं। शख्स ने अपनी बॉडी में दर्जनों मछली के कांटे लटकाए और वैसे ही तालाब में उतर गया। आप देख पाएंगे कि शख्स ने अपना सिर तालाब के पानी में डुबो दिया है। वह काफी देर तक पानी में डूबा रहता है। इसके बाद जो होता है, उसने हर किसी को चौंका दिया है। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शख्स की बॉडी में दर्जनों मछलियां फंस जाती हैं। शायद ही किसी ने ऐसा सोचा होगा कि शख्स इतने अनोखे अंदाज में मछली पकड़ लेगा। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स शख्स के अनोखे टैलेंड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि एक ही बार में शख्स ने एक साथ दर्जनों मछलियां फंसा ली, जो आसान बात नहीं है। इस अनोखे वीडियो को fisherman_animal_lover_origina नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 4 दिन में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
