Viral Video: हरियाणवी गाने पर रूसी लड़की का धमाकेदार डांस, कातिलाना अदा देख लड़के हुए फिदा!

Viral Video: सोशल मीडिया पर रूसी लड़की तातियाना रोमानॉफ का हरियाणवी गाने पर किया गया देसी डांस तेजी से वायरल हो रहा है। उनके एक्सप्रेशंस, एनर्जी और देसी स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार और एनर्जी से भरा डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रूसी लड़की हरियाणवी गाने की धुन पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। यह विदेशी लड़की जो अपने अनोखे अंदाज और देसी स्टाइल के लिए इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं। वीडियो में लड़की पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाती दिखाई देती हैं। उनके चेहरे की मुस्कान, आंखों के एक्सप्रेशन और बॉडी मूवमेंट्स इतने शानदार हैं कि देखने वाले बार-बार वीडियो देखने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्हें भारतीय गानों और यहां की संस्कृति से खास लगाव है।

desi girl dance video

Dance video: हरियाणवी गाने पर रूसी लड़की का देसी डांस, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/tatianaromanoff_)

अब तक लाखों लोगों ने देखा वायरल वीडियो

यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @tatianaromanoff_ से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कमेंट्स में कई यूजर्स ने उनके डांस की खूब सराहना की है। कोई लिख रहा है, “Nice moves”, तो कोई मजाक में “Russian chalungi” जैसे कमेंट कर रहा है। कई लोग यह देखकर हैरान भी हैं कि एक विदेशी लड़की ने हरियाणवी गाने पर इतनी अच्छी तरह से देसी स्टाइल में डांस कैसे किया। दिलचस्प बात यह है कि तातियाना के इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह बॉलीवुड, भोजपुरी और हरियाणवी गानों पर डांस करती नजर आती हैं।

End of Feed