ट्रेन में विदेशी लड़की को घूर रहे थे युवक, एक तो पीछे-पीछे टॉयलेट तक जा पहुंचा, गेट खोलने की कोशिश भी की

भारत में ट्रेन सफर के दौरान एक विदेशी महिला को बेहद ही बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ा। जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और घटना के बारे में पूरी बात बताई।

भारत घूमने के लिए हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं। कई लोगों के लिए भारत भ्रमण बहुत ही सुकून भरा होता है तो कई लोगों को यहां पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ में यहां के कुछ लोग भी देश की छवि को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल में इसी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां ट्रेन में सफर कर रही एक विदेशी महिला को भारत में बहुत ही बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ा। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

​ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी महिला ने बताया अपने बुरे अनुभवों के बारे में बताया

ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी महिला ने बताया अपने बुरे अनुभवों के बारे में बताया (Instagram/@lost.with.ines)

ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर कर रही थी विदेशी महिला

विदेशी महिला पुर्तगाल की रहने वाली है। जिनका नाम इनेस फारिया है। वे एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर हैं और इस वक्त वे भारत की यात्रा पर हैं। इनेस अपने वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने वीडियो के कैप्शन में घटना से जुड़ी सारी जानकारी दी है। वे बताती हैं कि इंडिया में ट्रेन सफर के दौरान उन्हें बहुत ही बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ा। उनकी टिकट ट्रेन के थर्ड एसी कोच में थी। जो आमतौर पर बहुत सेफ होती है और वे इसी क्लास में नॉर्मली सफर करती हैं। उनकी सीट के अगले कंपार्टमेंट में बैठ कुछ लोग बारी-बारी से उन्हें बुरी नजरों से एक टक देखे जा रहे थे। जिससे उन्हें असुरक्षित महसूस होने लगा।

End of Feed