Video: कचरा डालने के इस स्टाइल से हैरान हो जाएंगे 'रोनाल्डो', शख्स ने दिखाया गजब का टैलेंट

सोशल मीडिया पर शख्स का कचरे को कूड़ेदान में डालने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह एक फुटबॉलर की तरह कचरे को किक मारकर डस्टबिन में डाल देता है। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को कौन नहीं जानता। यह दोनों दुनिया के बेस्ट फुटबॉलरों में टॉप रैंकिंग मेंआते हैं। इन्होंने खेल के मैदान में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। साथ ही साथ अपने नाम कई रिकॉर्ड्स भी किए हैं। यह सभी अपनी गति, शक्ति और गोल करने की क्षमता के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे पहली नजर में देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

_viral video on social media

शख्स ने 'रोनाल्डो' स्टाइल में कचरे को कूड़ेदान में डाला (फोटो: X/ @TheFigen_)

इंटरनेट पर वायरल इस 14 सेकंड के वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स कहीं से आ रहा होता है। इसके हाथ में एक पानी की बोतल और बैग होता है। देखने पर ऐसा लगता है कि शायद जिम से आ रहा हो। जैसे ही वह सड़क को पार कर आगे बढ़ता है। इतने में एक महिला अपने घर के दरवाजे के पास आती है। उधर से आ रहे इस शख्स को डस्टबिन खोलने का इशारा करती है। फिर यह शख्स डस्टबिन को खोलता है। जिसके बाद महिला कचरे को दरवाजे के पास से फेंकती है।

End of Feed