Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन का अलग अंदाज देखने को मिलता है। शादी का मौका वैसे तो सभी दूल्हा-दुल्हन के लिए खास होता है, लेकिन कुछ दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को जमकर एंजॉय करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन जो हरकत करते हैं। वह देखकर किसी को भी मजा आ जाएगा।
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
दूल्हे का फनी अंदाज देख आएगा मजा
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे होते हैं। इस दौरान दूल्हा पहली बार अपनी दुल्हन को देखता है। दुल्हन काफी सुंंदर होती है। इसलिए दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ हंसी-मजाक और चुहलबाजी कर रहा होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बार दूल्हा अपनी दुल्हन का मुंह उठाकर उसे ऐसा चिढ़ाता है कि दुल्हन भी हैरान रह जाती है। वहीं पीछे खड़ी दूल्हे की बहन को भी मजा आ जाता है। वीडियो देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। देखें वीडियो-
वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी के रस्म पूरे करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन सज-धजकर स्टेज पर बैठे हैं। दुल्हन ने इस दौरान घूंघट किया हुआ है. वहीं दूल्हे के माथे पर भी सेहरा बांधा हुआ है। इसी बीच दूल्हा जल्दी-जल्दी अपनी दुल्हन के घूंघट हटाने लगता है। दुल्हन का घूंंघट हटाने के बाद वह दुल्हन का चेहरा देखता है और ऐसा दिखाता है कि जैसे उसे 440 वोल्ट का करंट लग गया है। वह घबराहट पीछे हटता है और लड़खड़ाने लगता है। यह देखकर दुल्हन चौंक जाती है। वहीं पीछे खड़ी दूल्हे की बहन हंसने लगती है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन भी हसंने लगते हैं। वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में लोगों को दूल्हे का फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
