Wore Skirt In Delhi Metro: इन दिनों दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) काफी छाया हुआ है। अगर आप रील्स के दीवाने हैं तो शायद आपको इसके पीछे का कारण भी बताने की जरूरत नहीं है। पिछले दिनों बिकिनी गर्ल (Bikini Girl in Delhi Metro) काफी वायरल हुई थी, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो काफी चर्चा का केंद्र बना था। लेकिन अब फिर से दिल्ली मेट्रो चर्चा में आ गया है।
दिल्ली मेट्रो में दिखे स्कर्ट ब्वॉयज (Image Credit : sameerthatsit/Instagram)
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Social Media Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़के स्कर्ट में दिखाई दे रहे हैं, जो दिल्ली मेट्रो का है। वे दोनों जैसे ही मेट्रो में एंट्री मारते हैं तो वहां बैठे सभी लोग उन्हें देखने लगते हैं और हैरान रह जाते हैं। यानी अब बिकिनी गर्ल के बाद स्कर्ट ब्वॉयज (Skirt Boys in Delhi Metro) का जलवा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आप क्या कहेंगे फेमस होने का तरीका या फिर कुछ और...
बिकिनी गर्ल के बाद दिल्ली मेट्रो में दिखे स्कर्ट ब्वॉयज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि ये तो डेनिम लुंगी है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई तुझे तो फर्स्ट कोच में जाना था। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '_bhavyakumar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं
