पाकिस्तान में मिला चोरों का सरदार, दो बार हाथ लगाया फिर गायब कर दी बाइक, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 21, 2025, 02:47 PM IST

Viral Video Today: पूरी घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे रात का अंधेरा है। घरों के सामने बाइक और कारें खड़ी है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी दो बाइक सवार चोर गली में पहुंचते हैं। इसमें नीचे उतरता है और सीधे एक बाइक के पास पहुंच गया।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में चोर और चोरी की घटनाओं से जुड़े वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ढेरों वीडियो शेयर करते हैं जो हैरान करते हैं। मगर अभी चोरी की घटना से जुड़ा ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो दिमाग घुमाकर रख देगा। वायरल वीडियो पाकिस्तान से जुड़ा बताया गया है। यहां एक चोर ने इतनी सफाई से बाइक चुरा ली कि उसे चोरों का सरदार ही कहेंगे।

Viral Video Today

पाकिस्तानी चोर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Photo/@gharkekalesh)

चोरों का सरदार निकला

बरहाल पूरी घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे रात का अंधेरा है। घरों के सामने बाइक और कारें खड़ी है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी दो बाइक सवार चोर गली में पहुंचते हैं। इसमें नीचे उतरता है और सीधे एक बाइक के पास पहुंच गया। देखकर हैरान होंगे शख्स दो बार बाइक को छूता है और उसका लॉक तोड़ दिया। अगले ही सेकंड चोर बाइक लेकर गायब हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएंगे।

End of Feed