Viral Video: भूखे शेर से बच्चे को बचाया, मां गैंडे की बहादुरी के सामने जंगल के राजा ने भी मान ली हार

जंगल की क्रूर दुनिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शेर गैंडे के छोटे बच्चे के पीछे पड़ा है, लेकिन उसकी मां ने पूरा गेम पलटकर रख दिया।

वायरल न्यूज (Viral News): प्रकृति का खेल कभी-कभी इतना रोमांचक और दिल दहला देने वाला होता है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि अपने बच्चे को बचाने के लिए एक गैंडा मां जंगल के राजा से भिड़ जाती है और उस शेर से डटकर मुकाबला करते हुए उसे दुम दबाकर भागने पर मजबूर कर देती है।

Viral Video Of mama rhino defend her calf from lion

शेर से भिड़ी नन्हे गैंडे की मां (X/@Crazymoments01)

गैंडे के बच्चे के पीछे पड़ा शेर

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Crazymoments01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "भूखे शेर से अपने बच्चे को बचाती मां गैंडा।" वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर (lion) गैंडे के छोटे से बच्चे का दौड़ते हुए पीछा कर रहा है। बच्चा तेजी से भाग रहा है लेकिन शेर की रफ्तार के आगे उसके छोटे कदम कम पड़ जाते हैं और शेर एकदम उसके नजदीक पहुंच जाता है।

End of Feed