दुबई में काम करने का सपना देख रहे हैं? पहले पढ़ लें इस भारतीय महिला का अनुभव

दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने वहां पर नौकरी पाने की असली चुनौतियों के बारे में बताया। इस वीडियो में महिला ने जो कहा, वह दुबई में नौकरी चाहने वालों को एक बार जरूर सुनना चाहिए।

विदेश जाकर अच्छी नौकरी करना और बेहतर जिंदगी जीना आज भी लाखों लोगों का सपना है। खासकर दुबई को लोग एक शानदार लाइफस्टाइल के ऑप्शन की तरह देखते हैं लेकिन वहां रह रही एक भारतीय महिला ने एक वीडियो के जरिए लोगों को इस सपने की दूसरी तस्वीर भी दिखाई है। महिला ने बताया कि दुबई में नौकरी पाना जितना आसान दिखता है, असल में उतना आसान नहीं होता।

Viral Video Of indian woman shares hard truth about finding job in dubai

दुबई में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए महिला ने वीडियो में दी यह खास सलाह (Instagram/@ladligaur)

नौकरी के लिए दुबई जाने से पहले इन बातों को जरूर जान लें

दुबई में रहने वाली भारतीय महिला लाडली गौर ने अपने इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट @ladligaur से शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर कोई दुबई में नौकरी को लेकर तुरंत ही स्थायी होने की सोचता है, तो उसे दुबई आने का फैसला सोच-समझकर करना चाहिए। उनका कहना है कि यहां आने से पहले आपको काफी मोटिवेट होकर आने की जरूरत है और जल्द ही निराश भी नहीं होना चाहिए। लाडली गौर ने बताया कि उन्हें अक्सर ऐसे छात्रों और युवाओं के मैसेज आते हैं जो 12वीं पास करने के बाद दुबई आकर नौकरी करना चाहते हैं। कई लोगों को लगता है कि यहां पहुंचते ही आसानी से नौकरी मिल जाएगी, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है।

End of Feed