Viral Video: स्टेडियम की छत से लटक रही थी बिल्ली, मैच देखने आए दर्शकों ने कुछ यूं बचाई जान

हाल में एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बिल्ली स्टेडियम की छत से नीचे गिर पड़ती है। जिसे वहां मौजूद दर्शक बचाते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हैरानी की कोई सीमा नहीं है। वीडियो एक स्टेडियम की है। जहां देखा जा सकता है कि एक बिल्ली स्टेडियम की छत से नीचे लटक रही है। वीडियो में राहत भरी बात यह रही कि बिल्ली को वहां मौजूद दर्शकों ने बचा लिया।

Viral Video Of Cat Was Dangling from the Stadium Roof

स्टेडियम की छत से नीचे गिरी बिल्ली (X/@MarioNawfal)

स्टेडियम की छत से नीचे गिरी बिल्ली

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक स्टेडियम में मैच के दौरान स्टेडियम की छत से एक बिल्ली नीचे की ओर लटक रही है। बिल्ली खुद को बचाने के लिए अपने पंजों को स्टेडियम की छत पर कसकर जमाए हुए हैं। मगर समय के साथ उसकी पकड़ ढीली होती जाती है और आखिरकार बिल्ली के पंजों से स्टेडियम की छत छूट जाती है और बिल्ली नीचे की ओर गिर पड़ती है।

End of Feed