सड़क किनारे 'दिमाग' बेचता हुआ नजर आया शख्स, जिसने देखा बस देखता रह गया, देखिए वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 9, 2025, 01:54 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे दिमाग बेचता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। दरअसल वीडियो मजेदार और फनी अंदाज में बनाया गया है जो लोगों को खूब हंसा रहा है।

Funny Video Today: बेंगलुरु की सड़कों पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां एक शख्स सड़क किनारे "दिमाग" बेचता हुआ नजर आया। ये सुनकर हैरानी तो होती है, लेकिन असल में ये एक मजेदार और फनी अंदाज में बनाया गया स्टॉल था, जो लोगों का ध्यान खींच रहा था। इस स्टॉल का नाम था 'No-Brainer' और इसके ऊपर लिखा था 'Just Bangalore Things'। स्टॉल पर गुलाबी रंग के नकली दिमाग रखे हुए थे, जो देखने में काफी अजीब लेकिन मजेदार लग रहे थे।

Viral Video Today

ठेले पर 'दिमाग' बेचते हुए शख्स का वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है। (Photo/Instagram)

दिमाग बेचता दिखा शख्स

लोग इस स्टॉल को देखकर हैरान हो रहे थे और कई तो रुककर तस्वीरें खींचने लगे। स्टॉल के पास खड़े कुछ लोग हंसते हुए बातें कर रहे थे, जबकि कुछ इसे समझने की कोशिश में लगे थे। ये स्टॉल दरअसल एक क्रिएटिव मार्केटिंग का हिस्सा था, जो बेंगलुरु की टेक-सेवी और मजेदार संस्कृति को दिखाता है। वहां मौजूद लोगों ने इसे खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर कर दीं, जिसके बाद ये वायरल हो गया।

End of Feed