Viral Video: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों को अपने फिटनेस का ध्यान रखने का समय ही नहीं मिलता। बहुत कम ही लोग होते हैं। आपमें से बहुत कम लोग ही होंगे जो जिम या फिर योग करते होंगे। योगसिर्फ शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह हमारे मन को भी शांति और संतुलन देता है। हाल ही में हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में एक खास कार्यक्रम हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योग करते हुए दिखे।
Viral Video: Mohan Yadav ने योग में Baba Ramdev को दी कड़ी टक्कर, देखें वीडियो (फोटो:X/@JaikyYadav16)
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शीर्षासन किया, जो योग का एक मुश्किल आसन है और सबको चौंका दिया। उनका ये प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योग के साथ-साथ संतुलन और आत्मविश्वास भी दिखाया। उन्होंने हरिद्वार को बहुत खास जगह बताया और कहा कि यह शहर हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत का बड़ा हिस्सा है। हरिद्वार का इतिहास और महत्व बहुत पुराना है और यह शहर आने वाले समय में नई शुरुआत का केंद्र भी बनेगा।
अब सोशल मीडिया यूजर्स CM Mohan Yadav के इस Yoga Viral Video को देखकर हैरान हैं। यूजर्स ने सीएम की जमकर तारीफ की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @JaikyYadav16 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद लिखा है "आज रामदेव बाबा जी का किसी टक्कर के व्यक्ति से मिलना हुआ है। रामदेव बाबा योगा और फिजिकल एक्टिविटीज के गुरु हैं, इसके बावजूद भी मोहन यादव जी फिजिकल एक्टिविटीज में उनसे कम नहीं पड़ रहे हैं योग और कसरत शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं, इन दोनों ही लोगों का मिलना अच्छा संकेत देता है।" इस वीडियो को अब तक खबर लिखे जाने तक 48 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
