वायरल न्यूज़

Video: जब झूमकर निकला असली सुपर स्टार, कांप उठा जंगल के राजा का परिवार, जान बचाकर भागते नजर आए

Elephant vs Lion Family: शेर का परिवार जंगल में ​​किसी जगह आराम फरमा रहा है। इसी बीच पीछे से एक हाथी झूमता हुआ उधर से गुजरता है। जैसे ही शेर के परिवार को हाथी के आने का अंदेशा होता है, उनकी हालत खराब हो जाती है।

Image

हाथी बनाम शेर का परिवार (फोटो एक्स- @AMAZlNGNATURE)

Elephant vs Lion Family: हम सभी जानते हैं कि शेर जंगल का राजा होता है। शेर के सामने जंगल के अच्छे-अच्छे जानवरों की हालत पतली हो जाती है। हालांकि, कई बार जंगल का राजा शेर भी किसी न किसी जानवर से मात खा जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। यह वीडियो एक शेर के परिवार का है, जिसे आप डर के मारे भागते देख पाएंगे। वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है।

जंगल से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि एक शेर का परिवार जंगल में किसी जगह आराम फरमा रहा है। इस परिवार में तकरीबन 10 से 12 लोग दिखाई दे रहे हैं। इसमें शेर के साथ-साथ शेरनी और उसके बच्चे भी शामिल हैं। इसी बीच पीछे से एक हाथी झूमता हुआ उधर से गुजरता है। पहले तो शेर का परिवार मौज में सो रहा होता है, लेकिन जैसे ही उसे हाथी के आने का अंदेशा होता है। शेर के परिवार की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद जान बचाकर भागने का सिलसिला शुरू होता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि शेर का पूरा परिवार वहां से जान बचाकर भागने लगता है। कोई दाएं भागता है तो कोई बाएं। वहीं कुछ शेर सामने की ओर भागते दिखते हैं। आपने शायद ही पहले कभी ऐसा नजारा देखा होगा। इस वीडियो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भले ही शेर जंगल का राजा माना जाता है, लेकिन जंगल का असली सुपरस्टार तो हाथी होता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article