Viral Video: शेर के पास खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही थी लड़की, तभी जंगल के राजा ने कंपा दी रूह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 03:57 PM IST

Lion Video: इस वीडियो में एक लड़की एक शेर के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाती नजर आ रही है। इसके बाद शेर जो करता है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कांप गए हैं। जैसे ही कैमरामैन कैमरे को इधर-उधर घुमाता है, वहां पर शेर के साथ एक शेरनी भी नजर आती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • शेर के पास खड़ी होकर पोज दे रही थी लड़की
  • शेर के पास ही बैठी दिखाई दी एक खूंखार शेरनी

Lion Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में से एक होता है। अपने शिकार को शेर पलभर में चीरकर रख देता हैं। उसके नुकीले दांत और पैने पंजे उसे जंगल का सबसे खतरनाक जानवर बनाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की एक शेर के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाती नजर आ रही है। इसके बाद शेर जो करता है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कांप गए हैं।

lion

शेर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

शेर के पास खड़ी थी लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की दिलेरी दिखाते हुए शेर के पास पहुंच जाती है। वह सबसे पहले उसके पास खड़ी होकर फोटो खिंचवाती है और फिर उसके सिर पर हाथ फेरती नजर आती है। आप देख सकते हैं कि शुरू में तो सबकुछ ठीक होता है। इसके बाद कैमरामैन कैमरे को इधर-उधर घुमाता है। जैसे ही कैमरामैन कैमरे को इधर-उधर घुमाता है, वहां पर शेर के साथ एक शेरनी भी नजर आती है। साथ ही पिंजरे में एक अन्य शेरनी भी नजर आती है। देखें वीडियो-

End of Feed