Viral Video: अजगर को सांपों की प्रजाति का सबसे खूंखार माना जाता है। कई बार अजगर जिंदा जानवरों को निगल जाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसी भी देखी गई हैं, जब अजगर अपना मुंह बड़ा सा खोलकर इंसानों को भी जिंदा निगल गया है। आपने इंसानों को मुंह खोलकर जम्हाई लेते देखा होगा। क्या आपने कभी किसी अजगर को जम्हाई लेते देखा है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।
अजगर ने ली उबासी (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में आप यह देखकर दंग रह जाएंगे कि एक विशालकाय अजगर अपना बड़ा सा मुंह खोलकर उबासी ले रहा है। यह अजगर किसी जंगल में बैठा हुआ है। जब उसे जम्हाई आती है तो वह अपने मुंह खोल देता है और इंसानों की तरह कंपकंपाते होठों से उबासी लेता है। यह दृश्य देखकर आपकी आत्मा कांप उठेगी। इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि अजगर अपने मुंह को असामान्य रूप से खोलता है। यह नजारा हैरतअंगेज करने वाला है। इस नजारे ने नेटिजन्स को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो को @lauraisabelaleon नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
