Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी सा वायरल हो रहा है। जिसमें हम देख सकते हैं कि एक महिला सड़क पर फोन पर बात करते हुए जा रही है। तभी पीछे से आए चोरों ने मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। दरअसल यह वीडियो तमिलनाडू का है। जो कि 10 अक्तूबर का बताया जा रहा है।
जहां पर हम देखते हैं कि एक महिला फोन पर किसी से बात करते हुए सड़क पर चल रही है। तभी पीछे से बाइक पर दो शख्स आते हैं और महिला के गले से उसका चैन छीन कर फरार हो जाते हैं। महिला इससे पहले कुछ समझ पाती चोर चोरी करके नौ दो ग्यारह हो गए। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Impression88988 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है 'तमिलनाडु की यह घटना बताती है कि हमें भी सतर्कता बरतनी चाहिए। 10 अक्टूबर की यह घटना है तमिलनाडु शहर की जहां एक महिला बिंदास सड़क से फोन पर बात करते हुए जा रही थी, उसी वक्त उसके पीछे से दो चोर आकर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि महिला खुद आश्चर्यचकित हो जाती है। अब आप बताये इस वारदात के पीछे किसकी गलती है ?'
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "अब जिंदगी में राह चलते हुए बात ना करेंगी यह मोहतरमा", दूसरे ने लिखा: "अब इसमें महिला की भी तो गलती है हर जगह कानून साथ मे घूमेगी नहीं", तीसरे ने लिखा: "गलती चोरों की है, क्योंकि चोरी अपराध है लेकिन सावधानी हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए बाहर निकलते वक्त फोन, पर्स या गहनों में सतर्क रहना ही समझदारी है।" वहीं पर चौथे ने लिखा: "महीला की गलती यह है कि वो बेपरवाह थी इसलिए उसको नुकसान हुआ। जो बाइक वाले है उन्होंने कानूनन जुर्म किया जिसकी उनको सजा मिलनी चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
