Video: गुरूग्राम एक्सप्रेसवे से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, चलती हुई कार से की गई जमकर आतिशबाजी

Viral Video: वीडियो में आपको एक चलती हुई काले रंग की कार दिखाई दे रही होगी। यह वीडियो गुरूग्राम -द्वारका एक्सप्रेस वे का है। जहां गाड़ी के ऊपर ढेर सारे पटाखे रखे हुए हैं। इसके बाद चलती कार से जमकर आतिशबाजी की गई।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गुरूग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे से सामने आया है। वीडियो देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चलती हुई कार के ऊपर रखकर आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी स्टंट का वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि स्टंटबाजों ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर पुलिस को भी टैग कर दिया।

Car Video

गुरुग्राम से सामने आया वीडियो (टाइम्स नाउ नवभारत)

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे से सामने आया वीडियो

वायरल वीडियो में आपको एक चलती हुई काले रंग की कार दिखाई दे रही होगी। यह वीडियो गुरूग्राम -द्वारका एक्सप्रेस वे का है। जहां गाड़ी के ऊपर ढेर सारे पटाखे रखे हुए हैं। इसके बाद चलती कार से जमकर आतिशबाजी की गई। काले रंग की कार की छत पर रखकर की गई आतिशबाजी ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। आप देख सकते हैं कि जहां एक तरफ काली गाड़ी के ऊपर आतिशबाजी की जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ, एक अन्य गाड़ी की सनरूफ से निकलकर एक युवक वीडियो बना रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed