Video: बस्तर घूमने गई थी महिला फूड ब्लॉगर, लोगों ने खिला दी लाल चींटी की चटनी और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 9, 2023, 11:42 AM IST

Red Ant Chutney: एक महिला फूड ब्लॉगर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले घूमने गई थी। उसने वहां का एक्सपीरिएंस लोगों के साथ शेयर किया है। महिला ने बताया कि उसे वहां पर लाल चींटों की चटनी खाने को मिली, जो एकदम अलग एक्सपीरिएंस था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बस्तर घूमने गई थी फूड ब्लॉगर
  • लोगों ने खिलाई लाल चींटे की चटनी
  • जानिए कैसी थी लाल चींटे की चटनी

Red Ant Chutney: आपने लाल टमाटर की चटनी खाई होगी, लेकिन क्या कभी लाल चींटे की चटनी खाई है? कहते हैं कि लाल चींटे की चटनी धनिया, पुदीने और टमाटर की चटनी से भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। भारत में एक ऐसी जगह है, जहां लाल चींटे की चटनी खाई जाती है। यह जगह है छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला। यहां के लोग पेड़ों से लाल चींटे को पकड़ते हैं और उसकी चटनी बनाकर खाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक फूड ब्लॉगर से जुड़ा है।

red ant chutnay

लाल चींटे की चटनी (इंस्टाग्राम)

क्या आपने खाई है लाल चींटों की चटनी

End of Feed