Video: क्या सच में ईरान के आसमान से हुई खून की बारिश, वायरल वीडियो की सच्चाई होश उड़ा देगी

Blood Rain in Iran: ब्लड रेन बेहद ही दुर्लभ घटना होती है। इसमें बारिश की बूंदें गुलाबी, लाल या भूरे रंग की होती हैं। दरअसल, हवा में मौजूद लाल रंग के सूक्ष्म कणों के कारण ऐसा होता है। जो पानी की बूंदों के साथ मिल जाते हैं। ऐसी बारिश को देखकर लगता है कि आसमान से खून बरस रहा है।

Rain Blood in Iran: सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। यह वीडियो ईराना से सामने आया है। वायरल वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि ईरान के आसमान से खून की बारिश हो रही है। यह वीडियो ईरान के समुद्र तट से सामने आया है। प्रकृति की इस रहस्यमयी बारिश से फैले लाल पानी ने दुनियाभर के लोगों को हैरानी में डाल दिया है। जिसे देखो हर कोई इस रहस्यमयी बारिश की बातें कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

End of Feed