Viral Video: देसी जुगाड़ का बाप ! AC के पानी को कूलर में इस्‍तेमाल करने की निंजा टेक्निक देख होश उड़ जाएंगे

Viral Video: वीडियो में इमारत की पहली मंजिल पर एक एयर कंडीशनर और ग्राउंड फ्लोर पर एक कूलर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। एक पाइप एसी और कूलर दोनों को जोड़ता है जो एयर कंडीशनर से टपकने वाले पानी को इकट्ठा करता है।

Viral Video: भारत के कई हिस्सों में पानी की कमी देखी जा रही है। इसी बीच एक वीडियो ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, एक घर ने एयर कंडीशनर से गिरने वाले पानी को दोबारा इस्तेमाल करने का एक बेहतरीन तरीका निकाला है। ये तरकीब सोशल मीडिया देसी जुगाड़ का बाप बताई जा रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे घर के लोग पानी बचाने में कामयाब रहे। इस वीडियो को वायरल होने के बाद से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद किया है। वहीं कई नेटिजन्‍स ने जुगाड़ लगाने वाले शख्‍स को एलन मस्‍क की संज्ञा भी दे डाली।

एसी के पानी का कूलर में इस्‍तेमाल।

वीडियो को किसी अन्‍जान शख्‍स ने रिकॉर्ड किया है। इसमें इमारत की पहली मंजिल पर एक एयर कंडीशनर और ग्राउंड फ्लोर पर एक कूलर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। एक पाइप एसी और कूलर दोनों को जोड़ता है जो एयर कंडीशनर से टपकने वाले पानी को इकट्ठा करता है और उसे कूलर में ले जाता है। इस वीडियो को एक्स यूजर अंकित ने शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'यह एलन मस्क हैं।' यह पोस्ट 15 जून को शेयर की गई थी। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब तीन मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। शेयर पर कई लाइक और कमेंट भी हैं। कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर की हैं।

End of Feed