Crocodile Viral Video: मगरमच्छ को यूं ही नहीं 'पानी का जल्लाद' कहा जाता है। अपने मजबूत जबड़े और नुकीले दांतों से वह बड़े से बड़े जानवरों को चीरकर रख देता है। अपना ज्यादातर समय पानी में शांति से बिताने वाले मगरमच्छ जब अपने शिकार को सामने पाते हैं तो उन्हें चीरकर रख देते हैं। अपने खूंखार जबड़े का इस्तेमाल कर कई बार वह शेर, चीता जैसे जानवरों को भी कच्चा चबा जाते हैं। फिर सोचिए इंसान का वह क्या ही हाल करेंगे। इसी बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला के सहलाते ही शांत हो जाता है मगरमच्छ
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ जबड़ा खोलकर एक महिला पर हमला करने जा रहा होता है। हालांकि, महिला उसे इतने आसानी से शांत कर देती है, उसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो सच में हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि एक विशाल मगरमच्छ बहुत ही ज्यादा गुस्से में है। वह बार-बार अपने जबड़े खोल रहा है। वह एक महिला को खदेड़ता नजर आ रहा है। इसी बीच महिला अपना हाथ उसके पास लाती है और उसके सिर पर सहलाने लगती है। महिला के ऐसा करते ही मगरमच्छ शांत हो जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ उस महिला पर हमले करने के दो बार अपने जबड़े खोलता है। हालांकि, दोनों ही बार उसे शांत कराने के लिए महिला उसके सिर पर थपथपाती है। महिला की हाथ में न जाने क्या जादू होता है कि मगरमच्छ तुरंत शांत पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान हैं। वीडियो को @_BestVideos नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, "महिलाओं के हाथों में जादू होता है।"
