वायरल न्यूज़

Video: होली के रंग में कपल ने पार की सारी हदें! बुलेट पर एक-दूसरे की बाहों में लिपटकर किया रोमांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 9, 2023, 11:47 AM IST

Couple Romance on Bullet: राजस्थान की राजधानी जयपुर से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल बुलेट के ऊपर एक-दूसरे से लिपटा हुआ नजर आ रहा है। कपल होली के रंग में रंगा है और एक-दूसरे को बाहों में भरकर रोमांस कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर से आया हैरान करने वाला वीडियो
  • होली के रंग में रंगे कपल ने किया हैरान करने वाला काम
  • चलती बुलेट बाइक पर बैठकर किया रोमांस

Couple Romance on Bullet: रोड पर बाइक रोमांस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में एक वीडियो राजस्थान से सामने आया है। यहां एक कपल ने होली के मौके पर बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल चलती सड़क पर बुलेट पर रोमांस करता नजर आ रहा है। वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि कपल बुलेट के ऊपर एक-दूसरे से लिपटा हुआ है और रोमांस कर रहा है। दोनों होली के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं।

बाइक पर लिपटकर रोमांस करता दिखा कपल

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैं। इसके साथ ही लोग युवक-युवती को जमकर नसीहतें दे रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लड़की बुलेट की टंकी पर बैठी हुई है। उसने पीछे की तरफ मुंह किया हुआ है। वहीं लड़का सरपट बुलेट दौड़ता नजर आ रहा है। दोनों एक-दूसरे की बाहों में लिपटकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों साथ में होली भी खेल रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि जरा सा चूक होने पर दोनों को काफी चोटें लग सकती थी। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article