Viral: चाइनीज लड़की ने गाया बॉलीवुड गाना, सुनकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, लोग बोले - क्या सुरीली आवाज है

इंस्टाग्राम पर एक चाइनीज लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की हिंदी गाना गाती नजर आ रही है। इस दौरान लड़की का गाना सुन आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • चाइनीज लड़की ने गाया हिंदी गाना
  • सुरीली आवाज सुन मंत्रमुग्ध हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Chinese Girl Singing Hindi Song: हिंदी गाने और उसकी म्यूजिक.. दिल को सुकून देती है। कुछ लोगों की जिंदगी की सच्चाई बयां करती है तो कुछ की जीने का सहारा होती है। कुछ भी कहा जाए, हिंदी गाने कमाल के होते हैं, सुनकर ऐसा लगता है जैसे नई ऊर्जा मिल गई हो। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक पड़ोसी देश चीन का है। इसमें लड़की गाना गाती नजर आ रही है।

Chinese Girl Singing Hindi Song

चाइनीज लड़की ने सुरीली आवाज में गाया हिंदी गाना (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही चाइनीज लड़की हिंदी गाना गा रही है। गाने के बोल शाहरुख खान के फिल्म मोहब्बतें के हैं। इस गाने की म्यूजिक सुनकर ही आप खिल उठेंगे। हिंदी गाने को चाइनीज लड़की ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जो कमाल का है। सुनकर आपको भी इस फिल्म के एक-एक पन्ने याद आने लगेंगे। गाना सुनकर लोग लड़की की काफी तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed