Shocking Accident Video: हमेशा कहा जाता है कि सड़क पर बहुत ही सावधानी से चलना चाहिए। खतरा कब किधर से आ जाए कुछ पता नहींं है। कई बार सामने वाले की गलती की वजह से भी लोग एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। आपने इस तरह का एक्सीडेंट शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ा दी है।
वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दो बाइकर्स सड़क पर चल रहे होते हैं। इसी बीच पीछे से एक बैलगाड़ी आती हुई नजर आती है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां पर बैलगाड़ियों की रेस चल रही है। तभी सबसे आगे वाली बैलगाड़ी एक बाइक वाले के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाती है और फिर अंत में उसे रौंदती हुई निकल जाती है। वीडियो में यह दृश्य बहुत भयावह नजर आ रहा है। जिस तरह बैलगाड़ी में बाइक चालक की गर्दन फंसती है, ऐसा लगता है उसे बहुत ही बुरी चोट लगी होगी। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि बैलगाड़ी में लगी लकड़ी से बाइक सवार युवक की गर्दन फंस जाती है और फिर चालक और बाइक में पीछे बैठा युवक दोनों ही नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद बैलगाड़ी उन्हें रौंदते हुए निकलती दिखाई दे रही है। वीडियो को sumitingole5 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वीडियो 6 दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। जिसे अब तक 83 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है।
