Viral Video: शेर हो या शेरनी, इन जानवरों से पूरा जंगल कांपता है। इंसान तो इनको अपने सामने देखकर थर-थर कांपने लगता है। ऐसे में सोचिए आप सो रहे हों और अचानक आपके बिस्तर के पास शेरनी आ जाए तो आपकी हालत क्या होगी? आप शायद डरकर वहां से भाग निकलेंगे। दूसरी तरफ सड़क किनारे चैन से सो रहे एक शख्स के पास अचानक शेरनी पहुंच जाती है। इसके बाद शख्स की जो प्रतिक्रिया होती है, उसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
शेरनी का वीडियो (एक्स)
ये भी पढ़ें- Video: साइकिल चलाते समय पिता को लग रही थी धूप, फिर बेटी ने जो किया देखकर दिल हार बैठेंगे आप
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के सड़कों पर घूमने के तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं। दरअसल, जंगली जानवर रात के अंधेरे में शिकार की तलाश में कई बार रिहायशी इलाकों में पहुंच आते हैं। यह वीडियो भी इसी तरह का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेरनी जंगल से निकलकर किसी रिहायशी इलाके में पहुंच गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह सड़क किनारे एक शख्स के पास से हौले-हौले गुजरती नजर आ रही है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि गहरी नींद में सो रहे शख्स पर शायद पहली बार में शेरनी का ध्यान नहीं जाता है। हालांकि, बाद में लौटकर वह फिर शख्स के पास आती है। इस दौरान वह उसके पास जाती है, उसे सूंघती है और फिर वहां से चली जाती है। हो सकता है कि युवक हिलता-डुलता नहीं, इस कारण शायद उसकी जान बच जाती है। इस वीडियो को @jpsin1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'एक आदमी घर के बाहर सोया था, रात में एक शेरनी आई आदमी को सूंघी और सोची अरे यह तो इंसान है और चुपचाप चली गई।'
